Ranji Trophy Round 6: सस्ते में निपटे दिग्गज, रोहित शर्मा 3, जायसवाल 4, गिल 4 और ऋषभ पंत 1 रन बनाकर आउट, रविंद्र जडेजा ने झटके 2 विकेट

Ranji Trophy Live Score, Round 6: ऋषभ पंत का सामना राष्ट्रीय टीम के अपने साथियों रविंद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा से हुआ।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 23, 2025 11:52 AM2025-01-23T11:52:09+5:302025-01-23T12:10:49+5:30

Ranji Trophy Live Score, Round 6 Rohit Sharma 3, Jaiswal 4, Gill 4 and Rishabh Pant out scoring 1 run Ravindra Jadeja took 2 wickets. Mumbai struggling 100-7 | Ranji Trophy Round 6: सस्ते में निपटे दिग्गज, रोहित शर्मा 3, जायसवाल 4, गिल 4 और ऋषभ पंत 1 रन बनाकर आउट, रविंद्र जडेजा ने झटके 2 विकेट

Ranji Trophy Live Score, Round 6

googleNewsNext
HighlightsRanji Trophy Live Score, Round 6:  जडेजा ने दिल्ली के 2 खिलाड़ी को आउट किए। Ranji Trophy Live Score, Round 6: पंत ने 10 गेंद का सामना किया और केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। Ranji Trophy Live Score, Round 6: यशस्वी जायसवाल 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। 

Ranji Trophy Live Score, Round 6: रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। लंबे समय बाद रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएं। मुंबई के लिए खेलते हुए रोहित 19 गेंद में केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर 11 और यशस्वी जायसवाल 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। राजकोट में दिल्ली का सामना दो बार के विजेता सौराष्ट्र से हो रहा है। ऋषभ पंत का सामना राष्ट्रीय टीम के अपने साथियों रविंद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा से हुआ। पंत ने 10 गेंद का सामना किया और केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने दिल्ली के 2 खिलाड़ी को आउट किए। 

पंजाब में ग्रुप सी में पांच मैच में अभी तक केवल एक जीत हासिल की है और वह पांचवें स्थान पर है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक का सामना कर रही है और सभी की निगाहें भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान शुभमन गिल पर टिकी थीं। गिल 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित भी शामिल हैं, जो लगभग एक दशक के बाद मौजूदा चैंपियन मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टेस्ट में उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल की घरेलू क्रिकेट में बहुप्रतीक्षित वापसी काफी निराशाजनक रही तथा गुरुवार को यहां जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के रणजी ट्रॉफी मैच में यह दोनों बल्लेबाज सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।

रोहित और जायसवाल पहली बार गत चैंपियन मुंबई के लिए मिलकर पारी का आगाज कर रहे थे लेकिन उनकी वापसी सुखद नहीं रही। रोहित तीन और जायसवाल चार रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए। जायसवाल को जम्मू कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पगबाधा आउट किया लेकिन रोहित जिस तरह से आउट हुए वह अधिक निराशाजनक था।

रोहित ने तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की गेंद को ऑन साइड में खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर मिड ऑफ पर खड़े जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के सुरक्षित हाथों में चली गई। उमर ने इसके बाद मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) को भी पवेलियन भेजा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद सख्त रवैया अपनाते हुए किसी भी खिलाड़ी के फिट होने की स्थिति में घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। यही वजह है कि शीर्ष खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए खुद को उपलब्ध रखा है। पहली बार इस सत्र में रणजी ट्रॉफी को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

इस बीच सीमित ओवरों की दो सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में सभी टीमों ने पांच-पांच मैच खेले थे। दूसरे चरण में प्रत्येक टीम दो-दो मैच खेलेगी। इन मैच में केवल टीम ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए भी काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला और फिर ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद स्पष्ट कह दिया गया कि वे घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गर्दन में खिंचाव के कारण दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में नहीं खेल पाएं, लेकिन उन्होंने 30 जनवरी से शुरू होने वाले ग्रुप चरण के अंतिम दौर के मैच के लिए खुद को उपलब्ध रखा है।

Open in app