Paarl Royals vs Sunrisers Eastern Cape: 175 रन कम, 8 गेंद पहले 1 विकेट पर 176 रन बनाकर मारी बाजी?, प्रिटोरियस धमाका, 51 गेंद, 97 रन, 10 चौके और 6 छक्के

Paarl Royals vs Sunrisers Eastern Cape: मात्र 51 गेंद में 97 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। केवल तीन रनों से शतक बनाने से चूक गए। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 12, 2025 9:55 AM

Open in App
ठळक मुद्देPaarl Royals vs Sunrisers Eastern Cape: प्रिटोरियस को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है।Paarl Royals vs Sunrisers Eastern Cape: जो रूट ने 44 गेंद में 62 रन बनाए।Paarl Royals vs Sunrisers Eastern Cape: 1 छक्का और 4 चौके शामिल हैं।

Paarl Royals vs Sunrisers Eastern Cape: एसए20 में 18 वर्षीय खिलाड़ी लहुआन ड्रे प्रिटोरियस ने शानदार पर्दापण किया और पहले मैच में छक्के और चौके की बारिश कर दी। प्रिटोरियस ने गत चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप बॉलर को तोड़ कर रख दिया। मात्र 51 गेंद में 97 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। केवल तीन रनों से शतक बनाने से चूक गए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के साथ पहले विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की। रूट ने 44 गेंद में 62 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 4 चौके शामिल हैं। प्रिटोरियस को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है।

एसए20 में पदार्पण करने वाले प्रिटोरियस ने बोलैंड पार्क में शानदार शुरुआत करके दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पार्ल रॉयल्स को प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत दिलाई। मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप को इस सीजन में लगातार दूसरी हार के लिए मजबूर कर दिया। प्रिटोरियस ने दूसरे ओवर में ही मार्को जानसन की गेंद पर चौका और छक्का जड़कर जोरदार शुरुआत की। 

प्रिटोरियस की 51 गेंद में 97 रन की पारी की मदद से पार्ल रॉयल्स ने शनिवार को यहां एसए20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को नौ विकेट से शिकस्त दी। अठारह साल के प्रिटोरियस ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और छह छक्के जड़े। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के साथ 132 रन की साझेदारी निभाई।

प्रिटोरियस के मार्को यानसेन की गेंद पर पगबाधा आउट होने के बाद रूट ने 44 गेंद में नाबाद 62 रन (चार चौके, एक छक्का) बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इससे पहले सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान ऐडन माक्ररम ने 49 गेंद में 82 रन (सात चौके, दो छक्के) की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की।

उनकी ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 28 रन) की पारी से टीम पांच विकेट पर 175 रन बनाने में सफल रही लेकिन इस स्कोर का बचाव नहीं कर सकी। वहीं शुक्रवार को डरबन सुपर जायंट्स ने विल जैक्स (64) और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (89) की तूफानी पारियों के बावजूद प्रिटोरिया कैपिटल्स पर दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

डरबन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 209 रन बनाए। इसके जवाब में जैक्स और गुरबाज़ ने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़कर प्रिटोरिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बावजूद उसकी टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन ही बना पाई। अफगानिस्तान के गेंदबाज नूर अहमद ने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करके डरबन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

जैक्स ने 35 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 64 रन, जबकि गुरबाज ने सात छक्कों और तीन चौकों की मदद से 43 गेंदों में 89 रन बनाए। इससे पहले डरबन की टीम ने वियान मुल्डर की 19 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 45 रन और न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन की 40 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 60 रन की बदौलत मजबूत स्कोर बनाया था।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमराजस्थान रॉयल्सIPL

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या