Mumbai Indians: जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस हेड कोच से दिया इस्तीफा, जहीर खान के साथ करेंगे ये काम, जानें वजह

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने बुधवार को पूर्व खिलाड़ियों महेला जयवर्धने और जहीर खान को नई भूमिकाएं सौंपते हुए उन्हें क्रमश: वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख और वैश्विक क्रिकेट विकास प्रमुख बनाया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 14, 2022 12:40 PM2022-09-14T12:40:04+5:302022-09-14T12:41:15+5:30

Mumbai Indians Mahela Jayawardene and Zaheer Khan appoints central team global cricket footprint | Mumbai Indians: जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस हेड कोच से दिया इस्तीफा, जहीर खान के साथ करेंगे ये काम, जानें वजह

मुंबई इंडियंस के साथ MI अमीरात और MI केप टाउन शामिल हैं। 

googleNewsNext
Highlightsनियुक्तियां मुंबई इंडियन्स की केंद्रीय विस्तार योजना का हिस्सा हैं। जहीर खान ने भी पद छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस के साथ MI अमीरात और MI केप टाउन शामिल हैं। 

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने बुधवार को कई बदलाव किए। 2022 में मुंबई इंडियंस का बहुत ही बुरा हाल हुआ था। अंत तालिका में सबसे नीचे रही। महेला जयवर्धने ने हेड कोच से इस्तीफा दे दिया है। जहीर खान ने भी पद छोड़ दिया है। 

अब मुंबई इंडियंस के साथ MI अमीरात और MI केप टाउन शामिल हैं। महेला जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस, एमआई के रूप में नियुक्त किया गया है, जो दुनिया भर में समूह के क्रिकेट संचालन देखेंगे। ज़हीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट, एमआई के ग्लोबल हेड के रूप में नियुक्त किया गया है और खिलाड़ी के विकास के लिए जिम्मेदार होंगे।

आकाश एम अंबानी ने कहा कि मैं महेला और जैक को हमारी वैश्विक कोर टीम के हिस्से के रूप में पाकर खुश हूं। दोनों एमआई परिवार का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और क्रिकेट एमआई की भावना का प्रतीक हैं। मुझे विश्वास है कि वे विश्व स्तर पर हमारी सभी टीमों के माध्यम से समान प्रवाह सुनिश्चित करने में सक्षम होंगे और दुनिया भर में क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव लाएंगे।

मुंबई इंडियन्स के बयान के अनुसार जसवर्धने समूह के वैश्विक क्रिकेट संचालन को नेतृत्व प्रदान करेंगे जिसमें समग्र रणनीतिक योजना, एकीकृत वैश्विक उच्च प्रदर्शन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण और साथ ही प्रत्येक टीम की कोचिंग और सहायक संरचनाओं की जिम्मेदारी शामिल है। वह तालमेल सुनिश्चित करने के लिए टीम के मुख्य कोच के साथ मिलकर काम करेंगे, क्रिकेट का एक ब्रांड तैयार करेंगे।

फ्रेंचाइज़ी द्वारा निर्धारित सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करेंगे। दूसरी ओर जहीर खिलाड़ियों के विकास के लिए जिम्मेदार होंगे। प्रतिभा की पहचान और उन्हें निखारने पर आधारित मुंबई इंडियन्स का मजबूत कार्यक्रम तैयार करेंगे। इससे पहले जयवर्धने मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच जबकि जहीर क्रिकेट संचालन निदेशक थे।

 

Open in app