मुबई इंडियंस के इस बल्लेबाज की टीम इंडिया में हो सकती है एंट्री, युवराज के बाद पहली बार मिला है ऐसा खिलाड़ी

एक बेहद साधारण परिवार में जन्में तिलक का सफर आसान नहीं था। तिलक वर्मा के कोच सलाम बयाश ने उनकी काफी मदद की। कोच ही उन्हें किट भी खरीद कर देते थे। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने पिछले साल 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2022 में ही तिलक ने अपनी प्रतिभा दिखा दी थी और इस सीजन वह हर मैच में मुंबई इंडियंस के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 19, 2023 04:00 PM2023-04-19T16:00:49+5:302023-04-19T16:02:36+5:30

Mumbai Indians batsman Tilak Verma may enter Team India ipl 2023 rohit sharma | मुबई इंडियंस के इस बल्लेबाज की टीम इंडिया में हो सकती है एंट्री, युवराज के बाद पहली बार मिला है ऐसा खिलाड़ी

अब तक पांच मैचों में 214 रन बना चुके हैं तिलक वर्मा

googleNewsNext
Highlightsअब तक पांच मैचों में 214 रन बना चुके हैं तिलक वर्मामुंबई इंडियंस ने पिछले साल 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा थाप्रदर्शन देखकर टीम इंडिया में उनकी एंट्री पक्की मानी जा रही है

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रशंसक इस समय इंडिया का त्यौहार कहे जाने वाले आईपीएल का लुत्फ उठा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन से कुछ खिलाड़ी ऐसे निकलते हैं जो टीम इंडिया में अपनी जगह बनाते हैं। वेंकटेश अय्यर, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, शुभमन गिल, ईशान किशन ऐसे दर्जनों नाम हैं जो जिन्होंने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। अब क्रिकेट के जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही इस लिस्ट में एक नए खिलाड़ी का नाम जुट सकता है। ये खिलाड़ी हैं मुंबई इडियंस के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा।

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसे देखकर टीम इंडिया में उनकी एंट्री पक्की मानी जा रही है।  युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने पिछले साल  1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2022 में ही तिलक ने अपनी प्रतिभा दिखा दी थी और इस सीजन वह हर मैच में मुंबई इंडियंस के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज वर्मा ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद पर मुंबई की जीत में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन के साथ अहम साझेदारी करते हुए 17 गेंद में 37 रन की पारी खेली।

वह मौजूदा आईपीएल में अब तक पांच मैचों में 214 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। इस दौरान उनका औसत 53.50 और स्ट्राइक रेट 158.51 का रहा। वहीं IPL 2022 में उन्होंने 36.09 की औसत से 397 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने इस सीजन की शुरुआत धमाके दार तरीके से की थी। मुंबई के पहले मैच में ही उन्होंने 46 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी। अगले ही मैच में तिलक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 41 रनों की तेज पारी खेली। हालांकि पहले मैच में मुंबई हार गई लेकिन दिल्ली के खिलाफ तिलक वर्मा की पारी टीम की जीत में अहम रही।

भारतीय टीम में नंबर चार पर एक बांए हाथ के बल्लेबाज की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। हालांकि टी20 में इस नंबर पर सूर्यकुमार यादव खेलते हैं। लेकिन वनडे में तिलक वर्मा को उनके प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है। तिलक के प्रदर्शन से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी खुश हैं और उन्हें प्रतिभावान खिलाड़ी मानते हैं। रोहित कहते हैं कि मुझे उनके खेल के बारे में जो पसंद है, वह उनका दृष्टिकोण है, वह डरते नहीं हैं। रोहित कहते हैं कि वह गेंदबाज को नहीं बल्कि गेंद को खेलता है। रोहित शर्मा का कहना है कि उसे अभी लंबा रास्ता तय करना है और संभव है कि तिलक को भारतीय टीम के लिए भी खेलता हुए देखें।

वैसे तिलक वर्मा की कहानी बेहद दिलचस्प है। एक बेहद साधारण परिवार में जन्में तिलक का सफर आसान नहीं था। तिलक वर्मा के कोच सलाम बयाश ने उनकी काफी मदद की। कोच ही उन्हें किट भी खरीद कर देते थे। तिलक का सपना पहली आईपीएल सैलरी से अपने माता-पिता को घर दिलाना था जो अब पूरा हो चुका है। जल्द ही ये खिलाड़ी टीम इंडिया में नजर आए तो हैरानी नहीं होगी।

Open in app