MI VS LSG IPL 2023: किशन के साथ 58 गेंद में 90 रन जोड़ने वाले रोहित ने कहा- आखिरी तीन ओवरों में रन लुटाना महंगा पड़ा, जानें प्लेऑफ पर क्या कहा

MI VS LSG IPL 2023:मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवर में 54 रन दे दिए। जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 17, 2023 04:27 PM2023-05-17T16:27:54+5:302023-05-17T16:28:54+5:30

MI VS LSG IPL 2023 capt Rohit sharma added 90 runs in 58 balls with Ishaan Kishan, said It was costly to run last three overs know what said playoff | MI VS LSG IPL 2023: किशन के साथ 58 गेंद में 90 रन जोड़ने वाले रोहित ने कहा- आखिरी तीन ओवरों में रन लुटाना महंगा पड़ा, जानें प्लेऑफ पर क्या कहा

पिच का अच्छा आकलन किया था। पहले की तरह नहीं थी और बल्लेबाजी के लिये अच्छी थी।

googleNewsNext
Highlightsपिच का अच्छा आकलन किया था। पहले की तरह नहीं थी और बल्लेबाजी के लिये अच्छी थी।मुंबई इंडियंस पर पांच रन से रोमांचक जीत दिलाई जिससे प्लेऑफ का उसका दावा भी पुख्ता हो गया।लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खराब शुरुआत से उबरते हुए कठिन पिच पर तीन विकेट पर 177 रन बनाये।

MI VS LSG IPL 2023: लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत के बावजूद पांच रन से हारने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ते हुए कहा कि आखिरी तीन ओवरों में रन लुटाना महंगा पड़ा। लखनऊ ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन बना डाले।

मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवर में 54 रन दे दिए। जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘हम अच्छा खेले ही नहीं। कुछ पल आये थे जिन्हें भुनाना चाहिये था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन हमें मनोबल ऊंचा रखना होगा।’

पहले विकेट की साझेदारी में ईशान किशन के साथ 58 गेंद में 90 रन जोड़ने वाले रोहित ने कहा ,‘हमने पिच का अच्छा आकलन किया था। यह पहले की तरह नहीं थी और बल्लेबाजी के लिये अच्छी थी। हमने दूसरे हाफ में लय खो दी। गेंदबाजी में भी आखिरी तीन ओवर में काफी रन दे डाले।’

प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा ,‘मुझे नहीं पता कि आंकड़े क्या कहते हैं। हमें अगला मैच हर हालत में जीतना है।’ चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी करते हुए तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर लखनऊ सुपर जाइंट्स को आईपीएल के मैच में मुंबई इंडियंस पर पांच रन से रोमांचक जीत दिलाई जिससे प्लेऑफ का उसका दावा भी पुख्ता हो गया।

इससे पहले मार्कस स्टोइनिस की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 89 रन की नाबाद पारी के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खराब शुरुआत से उबरते हुए कठिन पिच पर तीन विकेट पर 177 रन बनाये। जवाब में मुंबई की शुरूआत धमाकेदार रही लेकिन टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। कंधे की चोट के कारण घरेलू सत्र से बाहर रहे मोहसिन ने आखिरी ओवर में मुंबई को 11 रन नहीं बनाने दिये। वैसे इस हार के बावजूद मुंबई प्लेआफ की दौड़ में बनी हुई है। 

Open in app