Highlightsमुंबई इंडियंस के लिए 43.29 की औसत से 303 रन बनाया।8 मैच खेले, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के मैच के दौरान स्काई को चोट लगी थी।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। यादव 6 मई, 2022 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोटिल हो गए। सूर्यकुमार ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 43.29 की औसत से 303 रन बनाकर 8 मैच खेले, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।
मुंबई इंडियंस ने एक अलग बयान में कहा, “सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव है। वह मौजूदा सत्र से बाहर हो गये है। बीसीसीआई की चिकित्सा टीम से संपर्क करने के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।’’ सूर्यकुमार इस सत्र में मुंबई इंडियन्स के लिए पहले दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी में कोलकाता में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। वह इसके बाद ‘रिहैबिलिटेशन’ के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे।