IPL 2022: किस टीम ने किन-किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, किस फ्रेंचाइजी के पास बचा कितना पैसा, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल-2022 के लिए होने वाले मेगा-ऑक्शन से पहले 8 फ्रेंचाइजी टीमों ने उन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है, जिन्हें वे रिटेन करेंगे। यहां देखें पूरी डिटेल लिस्ट...

By विनीत कुमार | Published: December 1, 2021 08:19 AM2021-12-01T08:19:12+5:302021-12-01T09:06:45+5:30

IPL 2022: retained players full list and purse remaining for 8 teams, full detail list | IPL 2022: किस टीम ने किन-किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, किस फ्रेंचाइजी के पास बचा कितना पैसा, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल-2022 के लिए कुल 27 खिलाड़ी हुए रिटेन (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlights8 फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया, नाम फाइनल करने के लिए 30 नवंबर थी आखिरी तारीख।रिटेन हुए खिलाड़ियों में 8 विदेशी और 4 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया।

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2022 के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है, जिन्हें वे रिटेन करने जा रहे हैं। कुछ नाम चौंकाने वाले हैं तो कुछ नाम लगभग पहले से तय माने जा रहे थे। 

आईपीएल में दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद से जुड़ने जा रही हैं। ऐसे में आईपीएल के अगले सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। रिटेन किए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करने की तारीख 30 नवंबर रखी गई थी। मौजूदा सभी 8 फ्रेंचाइजी को अधिकतम 4 खिलाड़ी रिटेन करने की छूट थी।

किस फ्रेंचाइजी ने कितने खिलाड़ी किये रिटेन

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। वही, पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया। दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया। इस तरह 8 फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें 8 विदेशी खिलाड़ी और 4 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।

किस फ्रेंचाइजी के पास अब बचा है कितना पैसा

पंजाब किंग्स के पास अब सबसे अधिक 72 करोड़ रुपये बचे हैं, जिसका इस्तेमाल वह नीलामी में कर सकती है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के पास 47.50 करोड़ रुपये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास 68 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 62 करोड़ और आरसीबी के पास 57 करोड़ रुपये रह गये हैं।

इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 48 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स के पास भी 48 करोड़ बाकी हैं। मुंबई इंडियंस के पास भी 48 करोड़ हैं। ये वो टीमें हैं जिन्होंने चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

किस फ्रेंचाइजी ने किस खिलाड़ी रिटेन किया, पूरी लिस्ट

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा- 16 करोड़ 
जसप्रीत बुमराह- 12 करोड़
सूर्यकुमार यादव- 8 करोड़
कीरन पोलार्ड- 6 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स

ऋषभ पंत- 16 करोड़
अक्षर पटेल- 9 करोड़
पृथ्वी शॉ- 7.5 करोड़
एनरिक नोर्टजे- 6.5 करोड़

कोलकाता नाइटराइडर्स

आंद्रे रसेल- 12 करोड़
वरुण चक्रवर्ती- 8 करोड़
वेंकटेश अय्यर- 8 करोड़
सुनील नरेन- 8 करोड़

चेन्नई सुपरकिंग्स

रविंद्र जडेजा- 16 करोड़
एमएस धोनी- 12 करोड़
मोइन अली- 8 करोड़
रितुराज गायकवाड़- 6 करोड़

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन- 14 करोड़
जोस बटलर- 10 करोड़
यशस्वी जयसवाल- 4 करोड़

आरसीबी

विराट कोहली- 15 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल- 11 करोड़
मोहम्मद सिराज- 7 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद

केन विलियम्सन- 14 करोड़
अब्दुल समद- 4 करोड़
उमरान मलिक- 4 करोड़

पंजाब किंग्स

मयंक अग्रवाल- 12 करोड़
अर्शदीप सिंह- 4 करोड़

Open in app