IPL 2022: रवि शास्त्री ने शुभमन गिल की जमकर की तारीफ, कहा- वो विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गई शानदार पारी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी क्रम में भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री गिल की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि गिल भारत के और दुनिया के सबसे होनहार क्रिकेटरों में से एक हैं।

By मनाली रस्तोगी | Published: April 4, 2022 11:55 AM2022-04-04T11:55:56+5:302022-04-04T11:59:59+5:30

IPL 2022 Ravi Shastri Lauds Shubman Gill As One Of The Most Talented Players In World Cricket | IPL 2022: रवि शास्त्री ने शुभमन गिल की जमकर की तारीफ, कहा- वो विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं

IPL 2022: रवि शास्त्री ने शुभमन गिल की जमकर की तारीफ, कहा- वो विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं

googleNewsNext
Highlightsगिल के सहयोग से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा था। गिल की तारीफ करते हुए शास्त्री ने कहा कि वह भारत के और दुनिया के सबसे होनहार क्रिकेटरों में से एक हैं।

पुणे: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री हाल-फिलहाल में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए नजर आए। दरअसल, शनिवार को गुजरात टाइटंस दिल्ली कैपिटल्स के बीच पुणे में मैच खेला गया। आईपीएल के 15वें सीजन में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत कुछ खास तो नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद गुजरात ने दिल्ली को 14 रन से हराया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 46 गेंद में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली।

बता दें कि गिल के सहयोग से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा था। वहीं, गिल की तारीफ करते हुए शास्त्री ने कहा कि वह भारत के और दुनिया के सबसे होनहार क्रिकेटरों में से एक हैं। गिल की दिल्ली के खिलाफ खेली गई शानदार पारी को लेकर शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स को कहा कि वह एक "शुद्ध प्रतिभा" हैं। गिल इस देश और विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। एक बार लुढ़कने के बाद वह स्कोर करेगा और वह इसे सरल बनाता है। उसके पास वह मुक्का है, उसके पास समय है और उसके पास मैदान साफ ​​करने की ताकत है।

अपनी बात को जारी रखते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि उन्हें इस खेल के प्रारूप के लिए विशेष रूप से वह बेहतरीन हैं। यह केवल उनका शॉट चयन और स्ट्राइक रोटेशन है, जिस पर उन्होंने चर्चा की। आज बहुत कम डॉट बॉल थीं, जिससे उन्हें कुछ बोझ से राहत मिली और वह खराब गेंदों को दूर फेंकने वाला होगा। वहीं, शास्त्री ने ये भी कहा कि वह शॉर्ट बॉल के उस्ताद हैं, जैसा कि इस पारी में उनके शॉर्ट-आर्म जैब से पता चलता है। और यह उसके आत्म-आश्वासन के लिए चमत्कार करेगा। 

मालूम हो, गिल ने पुणे में दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में विजय शंकर (13) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 और कप्तान हार्दिक पंड्या (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े थे। मुस्ताफिजुर रहमान (23 रन पर तीन विकेट) और खलील अहमद (34 रन पर दो विकेट) ने हालांकि गुजरात की टीम को अंतिम ओवरों में तेजी से रन नहीं बनाने दिए थे। मगर इसके बावजूद गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए इस मैच में जीत हासिल की।

Open in app