IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, केकेआर ने 5 खिलाड़ी बदले, रोहित शर्मा ने किया एक बदलाव, जानें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 9, 2022 07:20 PM2022-05-09T19:20:19+5:302022-05-09T19:25:41+5:30

IPL 2022 Mumbai Indians won toss opted field Kolkata Knight Riders five changes see 11 | IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, केकेआर ने 5 खिलाड़ी बदले, रोहित शर्मा ने किया एक बदलाव, जानें प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। 

googleNewsNext
Highlightsसूर्यकुमार यादव की जगह रमनदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है।अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैकसन, पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है।लखनऊ सुपर जायंट्स से 75 रन से करारी हार झेलने के बाद इस मैच में उतरेगा।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टीम में 5 बदलाव किया है। मुंबई टीम ने एक बदलाव किया है। मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव बाहर हो गए।

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियन्स ने चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह रमनदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है। राइडर्स ने पांच बदलाव करते हुए अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैकसन, पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है।

आईपीएल 2022 में केकेआर ने की पहले बल्लेबाजीः

आरसीबी, डीवाई पाटिल: 3 विकेट से हारे

SRH, ब्रेबोर्न: 7 विकेट से हारे

डीसी, वानखेड़े: 4 विकेट से हारे।

टीम इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस: इशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को यदि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी धुंधली उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मुंबई इंडियन्स से भिड़ना है। टीम में लगातार बदलाव करना इस सत्र में केकेआर को भारी पड़ा है। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स से 75 रन से करारी हार झेलने के बाद इस मैच में उतरेगा।

दूसरी तरफ मुंबई की टीम दूसरे नंबर की टीम गुजरात टाइटन्स पर पांच रन की जीत के कारण बढ़े मनोबल के साथ मैदान पर उतरेगी। मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के 10 मैचों में चार अंक हैं।

वह अधिक से अधिक 12 अंक तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिये पर्याप्त नहीं हैं। नये कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में केकेआर को शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से बड़ी हार झेलनी पड़ी। उसके 11 मैचों में आठ अंक है। वह बाकी बचे तीन मैच में अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकता है।

Open in app