IPL 2022: मुंबई इंडियंस कप्तान फिर फेल, 9 मैच और 155 रन, जन्मदिन पर खास नहीं कर पाए रोहित

IPL 2022: रिकॉर्ड पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स के लगातार आठवीं हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 30, 2022 10:08 PM2022-04-30T22:08:10+5:302022-04-30T22:09:12+5:30

IPL 2022 Mumbai Indians captain Rohit Sharma failed 9 matches and 155 runs birthday Longest sequence without 50  | IPL 2022: मुंबई इंडियंस कप्तान फिर फेल, 9 मैच और 155 रन, जन्मदिन पर खास नहीं कर पाए रोहित

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

googleNewsNext
Highlightsरिले मेरेडिथ ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिये।कार्तिकेय ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया।रॉयल्स के लिये बटलर के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। 

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली जीत का इंतजार कर रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से भी फैंस को निराश कर दिया है। 17 पारी से 50 प्लस का स्कोर नहीं बनाया है। रोहित खराब लय से जूझ रहे हैं और 9 मैचों में केवल 155 रन ही बना सके हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रिकॉर्ड पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स के लगातार आठवीं हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम है। आज टीम 9वां मैच खेल रही है। आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मौजूदा सत्र काफी मुश्किल रहा।

आईपीएल की बड़ी नीलामी में मुंबई ने हार्दिक पंड्या और कृणाल पंड्या को अपने साथ बरकरार नहीं रखा जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई ने कप्तान रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया था लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

शानदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर के 52 गेंद में 67 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को आईपीएल के मैच में छह विकेट पर 158 रन बनाये। बटलर हालांकि शुरुआत में चिर परिचित अंदाज में नहीं दिखे लेकिन आफ स्पिनर रितिक शौकीन को लगातार चार छक्के जड़कर उन्होंने रनगति को बढ़ाया। वह 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर डीप में कैच देकर लौटे । पिछले मैचों में किफायती गेंदबाजी करने वाले शौकीन ने तीन ओवर में 47 रन दे डाले जिसमें छह छक्के शामिल थे।

आईपीएल में रोहित शर्मा के लिए 50 के बिना सबसे लंबा क्रमः

 2009-10 में 22 पारी (डेक्कन चार्जर्स के लिए)

2021-22 में 17 पारी*

2018-19 में 16 पारी

2013-14 में 12 पारी।

 

Open in app