Highlightsटीम का नेतृत्व करने के लिए रविंद्र जडेजा को चुना है।2008 से ही कप्तानी कर रहे हैं।चेन्नई के अलावा पुणे टीम के लिए कप्तानी की।
IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही टेस्ट से कप्तानी छोड़ दी थी। एकदिवसीय और टी20 कप्तानी में भी ऐसे ही फैसले लिए थे। धोनी के बारे में कम लोगों को पता होता है कि कब क्या करेंगे। यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है।
धोनी ने शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंप दी। सीएसके ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपने का फैसला किया है और उन्होंने टीम का नेतृत्व करने के लिए रविंद्र जडेजा को चुना है।
जबसे आईपीएल शुरू हुआ तब से धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान थे। यानी 2008 से ही कप्तानी कर रहे हैं। धोनी ने 213 मैचों की कप्तानी की। टीम ने 130 मैच में जीत दर्ज की। धोनी ने 2010 में टीम को चैंपियन बनाया। उसके बाद 2011, 2018 और 2021 में टीम ने कप पर कब्जा किया। चेन्नई के अलावा पुणे टीम के लिए कप्तानी की।
जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं और वह सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे।’’ फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, ‘‘धोनी इस सत्र में और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।’’
विश्व कप 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 40 वर्षीय धोनी की अगुवाई में सीएसके ने पिछले साल अपना चौथा खिताब जीता था। सीएसके शनिवार को यहां अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगा।