IPL 2022: दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से हराया, 57 गेंद पहले मारी बाजी, वार्नर की 53वीं फिफ्टी, 30 गेंद और 60 रन

IPL 2022:पंजाब किंग्स को महज 115 रन के स्कोर पर समेट दिया। कोविड-19 मामलों के कारण इस मैच को पुणे से हटाकर ब्रेबोर्न स्टेडियम में कराया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 20, 2022 10:19 PM2022-04-20T22:19:59+5:302022-04-20T22:44:56+5:30

IPL 2022 Delhi Capitals won 9 wkts david Warner 53rd in IPL 30 balls 60 runs 10 fours 1 sixes | IPL 2022: दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से हराया, 57 गेंद पहले मारी बाजी, वार्नर की 53वीं फिफ्टी, 30 गेंद और 60 रन

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (24) और शिखर धवन (09) के विकेट जल्दी गंवाने के पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 35 रन था।

googleNewsNext
Highlightsडेविड वार्नर ने 30 गेंद में 60 नाबाद पारी खेली।57 गेंद पहले दिल्ली ने बाजी मार ली।डेविड वार्नर ने 53वीं आईपीएल फिफ्टी बनाए। 

IPL 2022: कोविड-19 मामलों से प्रभावित दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया। पृथ्वी शॉ ने 20 गेंद में 41 रन की पारी खेली। डेविड वार्नर ने 53वीं आईपीएल फिफ्टी बनाए। 57 गेंद पहले दिल्ली ने बाजी मार ली। वार्नर ने 30 गेंद में 60 नाबाद पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले अपने स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स को महज 115 रन के स्कोर पर समेट दिया। फिर सलामी बल्लेबाज वार्नर (30 गेंद में 10 चौके और एक छक्का) और पृथ्वी शॉ (41 रन) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी निभायी। इससे टीम ने आसानी से 10.3 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर जीत हासिल की।

वार्नर ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद को चौके के लिये भेजकर टीम को अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंचा दिया जिसकी यह छह मुकाबलों में तीसरी जीत थी। इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स के नेट रन रेट में अच्छी बढ़ोतरी हुई। टीम ने एकमात्र विकेट पृथ्वी (20 गेंद में सात चौके और एक छक्का) के रूप में गंवाया जो राहुल चाहर की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच देकर आउट हुए।

दिल्ली की स्पिन तिकड़ी ललित यादव (11 रन देकर दो विकेट), कुलदीप यादव (24 रन देकर दो विकेट) और अक्षर पटेल (10 रन देकर दो विकेट) ने मिलकर छह विकेट चटकाये। पंजाब किंग्स को महज 115 रन के स्कोर पर समेट दिया।

कोविड-19 मामलों के कारण इस मैच को पुणे से हटाकर ब्रेबोर्न स्टेडियम में कराया गया। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट के बुधवार को सुबह कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद महज एक घंटे पहले ही यह मैच कराने की अनुमति मिली। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (24) और शिखर धवन (09) के विकेट जल्दी गंवाने के पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 35 रन था।

पैर के अंगूठे की चोट से उबरने वाले मयंक ने बाउंड्री से पारी आरंभ की। उन्होंने शार्दुल ठाकुर पर तीसरे ओवर में तीन चौके जड़कर 14 रन जोड़े। लेकिन ऑफ स्पिनर ललित ने धवन (04) को सस्ते में कप्तान विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। जल्द ही पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 46 रन हो गया।

अक्षर ने अपने पहले ही ओवर में फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन (02) को आउट किया जिन्हें पंत ने स्टंप किया। इसके बाद पंजाब किंग्स के लगातार विकेट गिरते रहे जिसमें जॉनी बेयरस्टो (09) ने सातवें ओवर में खलील अहमद (21 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को फाइन लेग पर आसान कैच थमा दिया।

जितेश शर्मा (पांच चौके, 32 रन) और शाहरुख खान (12) ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन दोनों 31 रन ही जोड़ सके जिसके बाद अक्षर ने जितेश को आउट किया जिससे पंजाब ने 85 रन पर आधी टीम गंवा दी थी। लेकिन पांच विकेट पर 85 रन से पंजाब का स्कोर आठ विकेट पर 92 रन हो गया।

जब चाइनामैन कुलदीप ने 14वें ओवर में कागिसो रबाडा (02) और नाथन एलिस (शून्य) को आउट कर दिया। खलील को अपना दूसरा विकेट अगले ओवर में शाहरूख को आउट करके मिला जबकि राहुल चाहर (12) ललित का दूसरा शिकार बने। तेज गेंदबाज खलील और मुस्तफिजुर ने मिलकर तीन विकेट झटके।

Open in app