IPL 2022 Auction: टीम इंडिया के तीन दिग्गज को दिल्ली कैपिटल्स नहीं करेगी रिटेन!, इन खिलाड़ियों पर दांव, देखें वाीडियो

IPL 2022 Auction: मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर भी सूची से बाहर हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 23, 2021 01:31 PM2021-11-23T13:31:42+5:302021-11-23T13:33:02+5:30

IPL 2022 Auction Ravichandran Ashwin I and Shreyas Iyer shikhar dhawan will not be retained by Delhi Capitals Rishabh Pant, Prithvi Shaw Anrich Nortze | IPL 2022 Auction: टीम इंडिया के तीन दिग्गज को दिल्ली कैपिटल्स नहीं करेगी रिटेन!, इन खिलाड़ियों पर दांव, देखें वाीडियो

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर घोषणा की है।

googleNewsNext
Highlightsश्रेयस अय्यर को भी डीसी टीम द्वारा रिटेन नहीं किया जाएगा। भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन भी रिटेन नहीं हो सकते हैं। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन होना वाला है।

IPL 2022 Auction: भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) प्रबंधन द्वारा रिटेन नहीं किया जाएगा। न केवल खुद बल्कि अश्विन ने यह भी दावा किया कि श्रेयस अय्यर को भी डीसी टीम द्वारा रिटेन नहीं किया जाएगा। 

भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन भी रिटेन नहीं हो सकते हैं। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन होना वाला है।अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर घोषणा की है। मुझे दिल्ली से रिटेन नहीं किया जा रहा है। मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर भी सूची से बाहर हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी रिटेंशन पॉलिसी के अनुसार फ्रेंचाइजी अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। अश्विन ने वीडियो के दौरान यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स 3 से अधिक खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करेगी और उनके अनुसार ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्ट्ज़ हैं। गौरतलब है कि अश्विन आईपीएल 2020 से पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) से 7.6 करोड़ वेतन पर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए थे। 

आईपीएल 2020 - 15 मैच - 13 विकेट - इको 7.61

आईपीएल 2021 - 13 मैच - 7 विकेट - इको 7.46।

Open in app