IND-W vs IRE-W, 3rd ODI Live Score: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की शतकीय पारियों की मदद से भारत ने बुधवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला वनडे में पांच विकेट पर 435 रन बनाकर अपना सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद मंधाना (135) और प्रतिका (154) ने 233 रन की भागीदारी निभाकर मजबूत शुरुआत की। इसके बाद ऋचा घोष ने तेजी से 59 रन की पारी खेली। भारत ने 48 चौके और 9 छकके उड़ाए। भारत ने आज अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर दर्ज किया (पुरुष या महिला) है। पिछला रिकॉर्ड 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ पुरुष टीम द्वारा 418/5 था। मंधाना ने 80 गेंद में 135 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। रावल ने 20 चौके और 1 छक्के की मदद से 129 गेंद में 154 रन बनाए।
IND-W vs IRE-W, 3rd ODI Live Score: महिला वनडे पारी में सर्वाधिक बाउंड्री-
71 - एनजेड-डब्ल्यू बनाम आईआरई-डब्ल्यू, डबलिन, 2018
59 - एनजेड-डब्ल्यू बनाम आईआरई-डब्ल्यू, डबलिन, 2018
57 - IND-W बनाम IRE-W, राजकोट, 2025
56 - इंग्लैंड-डब्ल्यू बनाम एसए-डब्ल्यू, ब्रिस्टल, 2017
53 - एनजेड-डब्ल्यू बनाम आईआरई-डब्ल्यू, डबलिन, 2018।
आयरलैंड की गेंदबाज जूझती नजर आई और उसके लिए ओर्ला प्रेंडरगास्ट (71 रन देकर दो विकेट) दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रही। प्रतिका रावल ने अब तक छह एकदिवसीय पारियों में 74 की औसत से 444 रन बनाई हैं। यह पहले छह महिला एकदिवसीय मैचों के बाद किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक है। नत्थाकन चंथम के 322 को पीछे छोड़ दिया।
IND-W vs IRE-W, 3rd ODI Live Score: महिला वनडे में 400 से अधिक का योग
491/4 - NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018
455/5 - NZ-W बनाम PAK-W, क्राइस्टचर्च, 1997
440/3 - NZ-W बनाम IRE-W, डबलिन, 2018
435/5 - IND-W बनाम IRE-W, राजकोट, 2025
418 - एनजेड-डब्ल्यू बनाम आईआरई-डब्ल्यू, डबलिन, 2018
412/3 - AUS-W बनाम DEN-W, मुंबई, 1997।
IND-W vs IRE-W, 3rd ODI Live Score: महिला वनडे में IND-W के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
188 - दीप्ति शर्मा बनाम आईआरई-डब्ल्यू, पोटचेफस्ट्रूम, 2017
171* - हरमनप्रीत कौर बनाम AUS-W, डर्बी, 2017
154 - प्रतिका रावल बनाम आईआरई-डब्ल्यू, राजकोट, 2025
143* - हरमनप्रीत कौर बनाम इंग्लैंड-डब्ल्यू, कैंटरबरी, 2022
138* - जया शर्मा बनाम PAK-W, कराची, 2005