IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की महाजीत, 372 रनों से जीती टीम इंडिया

भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड पर 372 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है। किसी भी देश के खिलाफ यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है।

By रुस्तम राणा | Published: December 6, 2021 10:22 AM2021-12-06T10:22:04+5:302021-12-06T10:59:03+5:30

IND Vs NZ 2nd Test India won by 372 runs Against New Zealand in Mumbai test | IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की महाजीत, 372 रनों से जीती टीम इंडिया

भारत ने न्यूजीलैंड पर 372 रनों की जीत दर्ज की।

googleNewsNext
Highlights372 रनों से जीता भारत, दर्ज की सबसे बड़ी जीतदूसरी पारी में जयंत यादव और अश्विन ने झटके 4-4 विकेट

मुंबई: भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड पर 372 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है। किसी भी देश के खिलाफ यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। दूसरी पारी में मेहमान टीम महज 167 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और जयंत यादव ने 4-4 विकेट झटके। वहीं एक विकेट अक्षर पटेल को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस जीत के साथ ही भारत ने 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। 

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने भी इतिहास रचा। उन्होंने एक पारी में सभी दस विकेट अपने नाम किए। इस कारनामे के साथ वे दुनिया के ऐसे तीसरे गेंदबाज बन गए जिन्होंने एक पारी में सभी दस विकेट लिए हैं। उन्होंने दूसरी पारी में भी 4 विकेट अपने नाम किए। कुल मिलाकर उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 14 विकेट लिए।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल सबसे ज्यादा स्कोर बना सके। उन्होंने 60 रनों की पारी खेली। इसके बाद हेनरी निकोलस ने भी 44 रन बनाए। मजेदार बात ये है कि कीवी टीम के 3 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए, जो अपना खाता खोलने में भी नाकाम रहे। वहीं अंत में बल्लेबाजी करने उतरे एजाज पटेल भी खाता नहीं खोल सके।  घरेलु मैदान में भारत ने 14वीं सीरीज लगातार जीती हैं। 

पहली पारी में भारत ने मयंक अग्रवाल की शतकीय पारी और अक्षर पटेल के अर्धशतक की बदौलत जहां 325 रन बनाए थे। उसके मुकाबले न्यूजीलैंज महज 62 रनों में ही पूरी टीम सिमट गई थी। यह भारत के खिलाफ उसका सबसे कम स्कोर था। 

पहली पारी में भारत ने मयंक अग्रवाल की शतकीय पारी और अक्षर पटेल के अर्धशतक की बदौलत जहां 325 रन बनाए थे। उसके मुकाबले न्यूजीलैंज महज 62 रनों में ही पूरी टीम सिमट गई थी। यह भारत के खिलाफ उसका सबसे कम स्कोर था। वहीं दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खोकर 276 रनों में अपनी पारी को घोषित कर दिया और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 540 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। लेकिन मेहमान की पूरी टीम 167 रन में ही आउट हो गई। 

मैच ऑद मैच रहे मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पुजारा (47) और शुभमन गिल (47) और अक्षर पटेल (41) ने भी महत्वपूर्ण रन बनाएं। भारतीय स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। जिन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट चटकाए। वे अनिल कुंबले के बाद टेस्ट मैचों में 300 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।  

Open in app