IND vs NZ 2nd Test: 132 साल बाद टेस्ट मैच में रचा गया इतिहास, दो मैच और 4 कप्तान, जानें सबकुछ

IND vs NZ 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में इतिहास बन गया है। टेस्ट इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 3, 2021 01:30 PM2021-12-03T13:30:33+5:302021-12-03T13:32:00+5:30

IND vs NZ 2nd Test 132 years Virat Kohli Tom Latham Ajinkya Rahane and Kane Williamson Most captains in a 2-match series | IND vs NZ 2nd Test: 132 साल बाद टेस्ट मैच में रचा गया इतिहास, दो मैच और 4 कप्तान, जानें सबकुछ

दूसरे क्रिकेट टेस्ट में शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

googleNewsNext
Highlightsरात को हुई बारिश के कारण पहले सत्र का खेल नहीं हो सका।2 टेस्ट में 4 खिलाड़ियों ने कप्तानी की।न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी केन विलियमसन ने किया था।

IND vs NZ 2nd Test: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण देर से शुरू हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट में शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। रात को हुई बारिश के कारण पहले सत्र का खेल नहीं हो सका।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में इतिहास बन गया है। टेस्ट इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है। 2 टेस्ट में 4 खिलाड़ियों ने कप्तानी की। कानपुर टेस्ट में भारत का नेतृत्व अजिंक्य रहाणे ने किया था और न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी केन विलियमसन ने किया था।

दूसरे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे और केन विलियमसन टीम से बाहर हो गए। मुंबई टेस्ट में भारत और न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी विराट कोहली और टॉम लैथम ने किया। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में चार अलग-अलग कप्तान ने कप्तानी की। 

2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक कप्तान: (Most captains in a 2-match Test series)

4 - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 1889

4 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2021*।

अंपायरों ने 9 . 30 और 10 . 30 पर पिच का मुआयना करने के बाद 11 . 30 पर टॉस कराने का फैसला लिया था। भारतीय टीम से उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और हरफनमौला रविंद्र जडेजा चोट के कारण बाहर हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी कोहनी की चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। कप्तान विराट कोहली कानपुर में ड्रॉ रहे पहले टेस्ट से बाहर रहने के बाद टीम में लौटे हैं जबकि मोहम्मद सिराज और जयंत यादव को भी मौका दिया गया है। न्यूजीलैंड टीम में विलियमसन की जगह डेरिल मिचेल ने ली है। टॉम लैथम कीवी टीम की कप्तानी करेंगे।

Open in app