Highlightsप्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों पारी में 35 ओवर की गेंदबाजी की और 220 रन खर्च किए।मोहम्मद सिराज ने 41 ओवर में केवल 2 विकेट लिए और 173 रन खर्च किए।शारदुल ठाकुर 16 ओवर में 89 रन देकर 2 विकेट लिए और बल्ले से 5 रन का योगदान दिया।
IND vs ENG: कोच मैकुलम और कप्तान स्टोक्स युग की सबसे बेहतरीन जीत में से एक और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गए हैं। इंग्लैंड ने खुद को खेल में बनाए रखा और फिर अंतिम दिन भारत से मैच छीन लिया। पहले चार दिनों तक भारत के पास मैच को अपने नाम करने और इंग्लैंड की पहुंच से बाहर करने के मौके थे, लेकिन वे लगातार उन्हें गंवाते रहे। उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। भारतीय फील्डर जमकर कैच छोड़े और 5 दिन में 9 कैच ड्राप हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और शारदुल ठाकुर ने 92 ओवर में केवल 9 विकेट निकालते हुए 482 रन खर्च किए।
प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों पारी में 35 ओवर की गेंदबाजी की और 220 रन खर्च किए और इस दौरान 5 विकेट लिए। टीम में शारदुल ठाकुर इस हरफनमौला खेल रहे हैं और 16 ओवर में 89 रन देकर 2 विकेट लिए और बल्ले से 5 रन का योगदान दिया। मोहम्मद सिराज ने 41 ओवर में केवल 2 विकेट लिए और 173 रन खर्च किए।
IND vs ENG: हार के समय सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत शतक
5 भारत बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025
4 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 1928/29
IND vs ENG: हार के समय किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा रन
861 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेडिंग्ले 1948
847 पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी 2022
837 न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज 2022
835 भारत बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025।
शीर्ष चार में से तीन बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के दौर में इंग्लैंड के खिलाफ़ आए हैं। 371 रनों का पीछा इंग्लैंड द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के विरुद्ध दूसरा सबसे बड़ा हेडिंग्ले में 350 से ज़्यादा रन बनाने का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है और एक ही मैदान पर सबसे ज़्यादा है।