ICC T20 World Cup: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल चोटिल, 31 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मैच, खेलने पर संशय

ICC T20 World Cup: न्यूजीलैंड को मैच शुरू होने से पहले ही झटका लगा जब फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन दाएं पैर की पिंडली में ‘ग्रेड दो’ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 27, 2021 01:40 PM2021-10-27T13:40:17+5:302021-10-27T16:29:12+5:30

ICC T20 World Cup New Zealand opener Martin Guptill injured doubtful for India clash 31 oct | ICC T20 World Cup: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल चोटिल, 31 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मैच, खेलने पर संशय

भारत के खिलाफ मैच 31 अक्टूबर को है। 

googleNewsNext
Highlightsपाकिस्तान ने आठ गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 135 रन बनाकर जीत दर्ज की।गुप्टिल ने बायें हाथ के स्पिनर इमाद वसीम के लगातार ओवरों में चौके मारे थे।

ICC T20 World Cup: न्यूजीलैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पैर के अंगूठे में चोट लग गई है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम मैच हार गई है। विराट कोहली की अगुवाई वाले भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए संदिग्ध हो गया हैं।

भारत के खिलाफ मैच 31 अक्टूबर को है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन मंगलवार को पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।  अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले सुपर 12 मैच में खेलना संदिग्ध समझा जा रहा है क्योंकि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान उनके पैर का अंगूठा चोटिल हो गया था। गुप्टिल के पैर के अंगूठे में हारिस रऊफ की गेंद लगी थी। पाकिस्तान ने मंगलवार की रात न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि मैच के बाद गुप्टिल सहज महसूस नहीं कर रहे थे जिन्होंने 20 गेंद में 17 रन बनाये थे। स्टीड ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैच के बाद गुप्टिल थोड़े असहज दिख रहे थे और अगले 24 से 48 घंटे निर्णायक होंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि रात में उन्हें कितना आराम मिला।

मैच समाप्त होने के बाद वह थोड़े परेशान दिख रहे थे और उनकी स्थिति कैसी रहती है, इसके लिये 24 से 48 घंटे लग सकते हैं। ’’ अगर भारत के खिलाफ मैच में गुप्टिल नहीं खेलते हैं तो यह न्यूजीलैंड की टीम के लिये करारा झटका होगा क्योंकि उनके तेज गेंदबाजी के अगुआ लॉकी फर्ग्यूसन पिंडली की मांसपेशियों की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बाहर हो गये थे।

न्यूजीलैंड ने फर्ग्यूसन की जगह एडम मिल्ने को शामिल किया था। पाकिस्तान की टीम सुपर 12 के ग्रुप दो के शुरूआती दो मैच जीतने के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है और स्टीड का मानना है कि अगर न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करना है तो भारत के खिलाफ रविवार को होने वाला मैच टीम के लिये काफी अहम होगा।

कोच ने कहा, ‘‘आप देखोगे कि पाकिस्तान अब हमारे ग्रुप में शीर्ष वरीय के रूप में प्रबल दावेदार है और बाकी हम सब अगले स्थान के लिये लड़ रहे हैं जिससे भारत के खिलाफ मैच काफी अहम हो जायेगा। अगर हम भारत को हरा देते हैं तो हम निश्चित रूप से खुद को पटरी पर लेकर आ जाएंगे। ’’

Open in app