Highlightsप्लेयर रैंकिंग में 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।श्रीलंका के टेस्ट मैच में कई बेहतरीन पारी खेली है।अय्यर को अपनी आक्रामक और तीन नाबाद अर्धशतकीय पारियों का बड़ा फायदा मिला।
ICC Player of the month: भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर को फरवरी 2022 के लिए आईसीसी प्लेयर्स ऑफ द मंथ चुना गया है। अय्यर ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ बेहद उम्मा पारी खेलकर टीम को जिताया।
उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के वृतिया अरविंद और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पछाड़कर यह सम्मान हासिल किया। अय्यर ने अंतिम एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 80 रनों की पारी खेली थी। श्रीलंका के टेस्ट मैच में कई बेहतरीन पारी खेली है।
श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में 87 गेंद में नौ चौकों की मदद से 67 रन बनाए। मैच में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में 98 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों से 92 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। हाल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 27 पायदान की बड़ी छलांग लगाई थी।
अय्यर को अपनी आक्रामक और तीन नाबाद अर्धशतकीय पारियों का बड़ा फायदा मिला जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में ऊंची उछाल से 18वें स्थान पर पहुंच गये। फरवरी में हुई इस सीरीज में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से पराजित किया था। श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में उनका प्रदर्शन इससे भी बेहतर रहा जिसमें उन्होंने तीन मैचों में 204 रन जोड़े और वह तीन पारियों में एक बार भी आउट नहीं हुए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 174.36 भी शानदार रहा।
उन्होंने तीन मैचों में नाबाद 57 (28 गेंद), नाबाद 74 (44 गेंद) और नाबाद 73 (45 गेंद) रन बनाये। इससे उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया जिसमें उन्होंने मिलाकर 20 चौके और सात छक्के जमाये। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और वोटिंग पैनल के सदस्य रसेल अर्नोल्ड ने कहा, ‘‘पूरे महीने में श्रेयस के प्रदर्शन के निरंतरता रही और उनका अपनी पारियों पर नियंत्रण दिखा।
उन्होंने पूरी तरह प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों पर दबदबा बनाया और विकेट के चारों ओर रन बटोरे। लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज उनका संयम रही। ’’ सत्ताईस वर्षीय खिलाड़ी की यह फॉर्म इस महीने भी जारी रही। उन्होंने बेंगलोर में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे मौजूदा दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 92 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की आल राउंडर केर को महिलाओं में महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जिन्होंने भारत के खिलाफ सफेद गेंद की घरेलू श्रृंखला में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।
केर ने भारतीय कप्तान मिताली राज और आल राउंडर दीप्ति शर्मा को पछाड़कर यह सम्मान हासिल किया। एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड की 18 रन की जीत में उन्होंने 17 रन जोड़े और 25 रन देकर दो विकेट झटके। वह वनडे श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाली खिलाड़ी रहीं।
उन्होंने 117.67 के औसत से 353 रन बनाये जबकि सात विकेट भी झटके। उन्हें दूसरे और चौथे वनडे में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था। वह न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम का अहम हिस्सा हैं जो अभी तक 111 रन जोड़ने के अलावा पांच विकेट झटक चुकी हैं।