नया रिकॉर्ड, जियो हॉटस्टार चमत्कार?, 540 करोड़, 11,000 करोड़ मिनट तक और एक वक्त में अधिकतम 6.12 करोड़ लोगों ने देखा!, फाइनल 124.2 करोड़ बार...

ICC Champions Trophy 2025: 540 करोड़ से अधिक बार देखा गया, 11,000 करोड़ मिनट तक देखा गया और एक वक्त में अधिकतम 6.12 करोड़ लोगों ने देखा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 05:55 IST2025-03-15T05:54:11+5:302025-03-15T05:55:01+5:30

ICC Champions Trophy 2025 New Record Jio Hotstar Miracle 540 Crore 11000 Crore minutes Maximum 6-12 Crore views time Final 124-2 Crore views | नया रिकॉर्ड, जियो हॉटस्टार चमत्कार?, 540 करोड़, 11,000 करोड़ मिनट तक और एक वक्त में अधिकतम 6.12 करोड़ लोगों ने देखा!, फाइनल 124.2 करोड़ बार...

file photo

googleNewsNext
Highlightsआईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की यात्रा कैसी रही! स्ट्रीमिंग के पैमाने, जुनून और वृद्धि की शक्तिशाली कहानी बताते हैं। तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

ICC Champions Trophy 2025: जियो हॉटस्टार ने हाल ही में आयोजित हुई आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान 540 करोड़ से अधिक बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया। जियो हॉटस्टार के दर्शकों ने लगभग 11,000 करोड़ मिनट तक चैंपियंस ट्राफी देखने को रिकॉर्ड बनाया। जियो हॉटस्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, ''आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की यात्रा कैसी रही! 540 करोड़ से अधिक बार देखा गया, 11,000 करोड़ मिनट तक देखा गया और एक वक्त में अधिकतम 6.12 करोड़ लोगों ने देखा।

ये आंकड़े भारत में डिजिटल स्ट्रीमिंग के पैमाने, जुनून और वृद्धि की शक्तिशाली कहानी बताते हैं।'' चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच को जियो हॉटस्टार पर 124.2 करोड़ बार देखा गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

इस मैच ने 6.12 करोड़ दर्शकों के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बनाया, जो लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में ऑनलाइन मंच के प्रभुत्व को दर्शाता है। इससे पहले 5.9 करोड़ का रिकॉर्ड डिज्नी हॉटस्टार ने 2023 क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान बनाया था। 

Open in app