ऐसी स्टंपिंग देखकर धोनी भी हो जाएंगे दंग! वीडियो देख यूजर्स बोले- अब तक की सबसे 'महान स्टंपिंग'

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर जे लेन्टन मजेदार तरीके से बल्लेबाज को स्टम्प आउट करते नजर आ रहे हैं।

By विनीत कुमार | Published: March 21, 2023 11:55 AM2023-03-21T11:55:36+5:302023-03-21T12:04:24+5:30

Greatest stumping of all time viral video of Australian cricketer Jay Lenton, MS Dhoni must be proud | ऐसी स्टंपिंग देखकर धोनी भी हो जाएंगे दंग! वीडियो देख यूजर्स बोले- अब तक की सबसे 'महान स्टंपिंग'

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने की ऐसी स्टंपिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (फोटो- वीडियो ग्रैब)

googleNewsNext

नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में कई दिलचस्प वाकये नजर आते रहते हैं। इसमें बड़े और गगनचुंबी छक्के से लेकर अजीबोगरीब तरीके से खिलाड़ियों का आउट होना और कई बार चौंकाने वाले गेंदबाजी तक शामिल रहती है। कई वाकये तो क्रिकेट फैंस के दिलो-दिमाग में सालों पर छपे रहते हैं। 

इन सबके बीच क्रिकेट में जब भी विकेटकीपिंग की विधा की बात होगी तो महेंद्र सिंह धोनी के नाम की चर्चा जरूर होगी। उन्होंने मैदान पर स्टम्प के पीछे रहते हुए जो कारनामा किए, वो फैंस के दिलों में बस गए। बहरहाल, अब एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर संभवत: धोनी भी हैरान रह जाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जे लेन्टन की विकेटकीपिंग का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर जे लेन्टन का है। इंटरनेट पर वीडियो देख कई यूजर्स इसे सर्वकालिक महान स्टंपिंग बता रहे हैं। वीडियो में नजर आता है कि लेग साइड की गेंद को मारने की कोशिश में बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकल जाता है।

हालांकि वह गेंद बल्ले को छुए बिना पीछे लेन्टन के दस्तानों में समा जाती है। लेन्टन ने भी मौका नहीं गंवाया और गेंद को लपकते ही स्टम्प की ओर फेंक दिया। इससे पहले कि बल्लेबाज को कुछ पता चलता कि गेंद ने गिल्लियों को बिखेर दिया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स इस बात पर भी बहस करते नजर आए कि क्या इसे स्टंपिंग कहा जाएगा या यह रन-आउट है? हालांकि, बल्लेबाज ने इस मौके पर रन लेने का कोई प्रयास नहीं किया, यह स्टंपिंग के रूप में गिना गया।

Open in app