IPL 2022 से पहले विनी रमन संग शादी के बंधन में बंधे ग्लेन मैक्सवेल, देखें नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीर

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शनिवार को अपनी भारतीय मंगेतर विनी रमन के साथ क्रिस्चन रीति-रिवाजों से शादी रचाई है।

By मनाली रस्तोगी | Published: March 19, 2022 12:33 PM2022-03-19T12:33:32+5:302022-03-19T12:34:43+5:30

Glenn Maxwell married his long-time girlfriend Vini Raman at a private ceremony | IPL 2022 से पहले विनी रमन संग शादी के बंधन में बंधे ग्लेन मैक्सवेल, देखें नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीर

IPL 2022 से पहले विनी रमन संग शादी के बंधन में बंधे ग्लेन मैक्सवेल, देखें नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीर

googleNewsNext
Highlightsशादी के बंधन में बंधे ग्लेन मैक्सवेल।विनी रमन के साथ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने क्रिस्चन रीति-रिवाजों से शादी रचाई है।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शनिवार यानि 18 मार्च को अपनी भारतीय मंगेतर विनी रमन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। मैक्सवेल और रमन ने होली के दिन क्रिस्चन रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। यही नहीं, नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी शादी से एक तस्वीर शेयर की है। 

बता दें कि विनी रमन और ग्लेन मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीर साझा की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से महज कुछ दिनों पहले ही शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन दो साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़े ने फरवरी 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी।

मालूम हो, विनी रमन और ग्लेन मैक्सवेल की तस्वीरें सबसे पहले 2017 में सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। विशेष रूप से मैक्सवेल को 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवार्ड में अपनी पार्टनर रमन के साथ देखा गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पत्नी विनी रमन पेशे से फार्मासिस्ट हैं, जोकि मेलबर्न में रहती हैं। वो मेलबर्न में रहने वाले एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 

वहीं, मैक्सवेल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तस्वीर शेयर की है। बताते चलें कि आईपीएल 2022 में ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलने वाली है। 

Open in app