Danushka Gunathilaka announces retirement: भानुका राजपक्षे के बाद श्रीलंका को एक और झटका, 30 साल की उम्र में सलामी बल्लेबाज ने लिया संन्यास

Danushka Gunathilaka announces retirement: श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने पारिवारिक दायित्वों का हवाला देते हुए बुधवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 8, 2022 01:30 PM2022-01-08T13:30:03+5:302022-01-08T13:32:31+5:30

Danushka Gunathilaka announces retirement from Tests to focus on white-ball cricket | Danushka Gunathilaka announces retirement: भानुका राजपक्षे के बाद श्रीलंका को एक और झटका, 30 साल की उम्र में सलामी बल्लेबाज ने लिया संन्यास

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

googleNewsNext
Highlightsभानुका राजपक्षे टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा थे और155 रन बनाये थे।श्रीलंका के लिये पांच वनडे और 18 टी20 खेलकर 409 रन बनाये।राजपक्षे का वनडे करियर छह महीने से भी कम चला जिन्होंने जुलाई 2021 में ही पदार्पण किया था।

Danushka Gunathilaka announces retirement: श्रीलंका के आक्रामक सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलक ने सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए 30 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। भानुका राजपक्षे ने भी क्रिकेट को गुडबाय कहा था।

एसएलसी ने कहा कि यह बल्लेबाज अब सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान लगाएगा। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के उल्लंघन के लिए गुणातिलक, कुसाल मेंडिस और निरोशन डिकवेला पर लगा एक साल का प्रतिबंध तुरंत प्रभव से हटाने के एक दिन बाद और 30 साल के एक अन्य बल्लेबाज भानुका राजपक्षे के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद गुणातिलक ने यह घोषणा की।

गुणातिलक ने कहा कि उन्होंने सभी पहलुओं के विश्लेषण के बाद यह फैसला किया है। वह 2018 से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्होंने आठ टेस्ट में दो अर्धशतक की मदद से 299 रन बनाए हैं जिसमें उनका शीर्ष स्कोर 61 रन रहा। गुणातिलक का सीमित ओवरों के क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहतर है।

उन्होंने 44 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 36.19 के औसत से 1520 रन बनाने के अलावा 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 121.62 के स्ट्राइक रेट से 568 रन बनाए हैं। पिछले साल श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गुणातिलक, मेंडिस और डिकवेला पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

इस प्रतिबंध में घरेलू क्रिकेट से छह महीने का निलंबन और लगभग 50 हजार डॉलर का जुर्माना भी शामिल था। गुणातिलक को अनुशासनात्मक कारणों से परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। 2015 के अंत में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से गुणातिलक को एसएलसी तीन बार निलंबित कर चुका है।

Open in app