दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट: नेपाल ने भारत को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की बढ़त ली

Blind women's cricket: नेपाल ने पहला मैच जीता था जबकि भारत ने अगला मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 29, 2023 04:58 PM2023-04-29T16:58:45+5:302023-04-29T16:59:34+5:30

Blind women's cricket Nepal beat India by 10 wickets to take 3-1 lead in series | दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट: नेपाल ने भारत को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की बढ़त ली

नेपाल ने 13 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

googleNewsNext
Highlightsनेपाल ने तीसरा मैच जीतकर बढ़त बना ली थी।नेपाल की कप्तान भगवती भटारी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। नेपाल ने 13 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Blind women's cricket: मनकेशी चौधरी और बिनिता पुन के बीच 209 रन की नाबाद साझेदारी की मदद से नेपाल ने भारत को 10 विकेट से हराकर पांच मैचों की दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट श्रृंखला में 3 . 1 की विजयी बढ़त बना ली। नेपाल ने पहला मैच जीता था जबकि भारत ने अगला मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की।

नेपाल ने तीसरा मैच जीतकर बढ़त बना ली थी। नेपाल की कप्तान भगवती भटारी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले छह ओवर में विकेट जल्दी गंवाये लेकिन 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बना लिये। गंगा ने 27 गेंद में 57 रन बनाये। जवाब में मनकेशी ने 59 गेंद में 17 चौकों की मदद से 116 रन जोड़े जबकि पुन ने 50 गेंद में 89 रन बनाये। नेपाल ने 13 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Open in app