BCCI कर रहा प्लानिंग, महेंद्र सिंह धोनी के लिए किया जा सकता है 'फेयरवेल मैच' का आयोजन

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह आईपीएल में खेलते रहेंगे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 19, 2020 06:35 PM2020-08-19T18:35:23+5:302020-08-19T18:35:23+5:30

BCCI willing to host a farewell match for Dhoni: Official | BCCI कर रहा प्लानिंग, महेंद्र सिंह धोनी के लिए किया जा सकता है 'फेयरवेल मैच' का आयोजन

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 16 साल तक क्रिकेट खेला है।

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया। अब तमाम फैंस और दिग्गज क्रिकेटर चाहते हैं कि माही के सम्मान में फेयरवेल मैच का आयोजन किया जाए। इस मामले पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने स्वीकारा है कि धोनी के विदाई मैच को लेकर सोचा जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, "इस वक्त तो कोई भी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज नहीं होने वाली है, तो शायद आईपीएल के बाद हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। धोनी ने देश के लिए काफी कुछ किया है और वह सभी सम्मान पाने का अधिकारी हैं। हम हमेशा से चाहते थे कि उनके लिए एक विदाई मैच हो, लेकिन धोनी एकदम से अलग खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा तब कर दी, जब कोई इसके बारे में सोच भी नहीं रहा था।"

उन्होंने आगे कहा, "हम आईपीएल के दौरान उनसे पक्का बात करेंगे। सीरीज या मैच कराने के बारे में उनके विचार जानने के लिए वह जगह बिल्कुल सही रहेगी। उनके लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वो राजी होते हैं या नहीं। उनका सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात होगी।"

महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में भारत को वनडे और टी20 खिताब दिला चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में भारत को वनडे और टी20 खिताब दिला चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर एक नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन ठोके। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगाई। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन जुटाए।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं।

आईपीएल में चेन्नई को दिलाए तीन बार खिताब

धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया है। आईपीएल के 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app