BCCI Central Contracts 2022: भारतीय टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी, पुजारा, रहाणे और पंड्या पर गाज, यहां देखें लिस्ट

BCCI Central Contracts 2022: बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की चार कैटेगरी - ए प्लस, ए, बी और सी - हैं जिसमें सालाना रिटेनरशिप क्रमश: सात करोड़, पांच करोड़, तीन करोड़ और एक करोड़ रुपये है।

By भाषा | Published: March 2, 2022 09:20 PM2022-03-02T21:20:33+5:302022-03-02T21:25:50+5:30

BCCI Central Contracts 2022 Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane b grade hardik pandya c, rohit sharma virat kohli a plus see list | BCCI Central Contracts 2022: भारतीय टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी, पुजारा, रहाणे और पंड्या पर गाज, यहां देखें लिस्ट

पुजारा और रहाणे को खराब फॉर्म के चलते अब ग्रेड बी में कर दिया गया है जो पहले ग्रेड ए में थे।

googleNewsNext
Highlightsतीन अधिकारी, पांच चयनकर्ता और राष्ट्रीय मुख्य कोच ‘रिटेनरशिप’ पर फैसला करते हैं। पुजारा और रहाणे के अनुबंध चर्चा का विषय बन सकता है।बुधवार को बोर्ड शीर्ष परिषद द्वारा मंजूरी दी गयी थी।

BCCI Central Contracts 2022: अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व टेस्ट उप कप्तान अंजिक्य रहाणे को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की ताजा केंद्रीय अनुबंध सूची में निचले ग्रेड में खिसका दिया गया जिसे बुधवार को बोर्ड शीर्ष परिषद द्वारा मंजूरी दी गयी थी।

बीसीसीआई के ग्रेड के चार वर्ग हैं जिसमें ‘ए प्लस’ में खिलाड़ियों को सात करोड़ रूपये जबकि ए, बी और सी वर्गों में क्रमश: पांच करोड़ रुपये, तीन करोड़ रूपये और एक करोड़ रूपये दिये जाते हैं। इसके अनुसार पुजारा और रहाणे को खराब फॉर्म के चलते अब ग्रेड बी में कर दिया गया है जो पहले ग्रेड ए में थे।

ए प्लस में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से भी बाहर कर दिया गया। पीटीआई-भाषा ने 20 जनवरी को खबर दी थी कि उन्हें निचले ग्रेड में खिसका दिया जायेगा।

हालांकि सबसे बड़ी गिरावट चोटों से जूझ रहे आल राउंउर हार्दिक पंड्या के ग्रेड में रही जिन्हें सूची में ग्रेड ए से सीधे ग्रेड सी में खिसका दिया गया। विवादास्पद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को भी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है, उन्हें ग्रेड बी से सी में खिसकाया गया है लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

पिछले सत्र (2021) के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची:

ग्रेड ए प्लस: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ग्रेड ए : रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या

ग्रेड बी : रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शारदुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल

ग्रेड सी : कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज।

Open in app