BCCI Central Contract: रिचा और जेमिमा को बी ग्रेड में प्रमोशन, शिखा और तानिया बाहर, 17 महिला क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध, देखें मैच फीस

BCCI Central Contract: अनुबंध अक्टूबर से सितंबर का होता है, लेकिन बीसीसीआई ने बृहस्पतिवार को इसका ऐलान किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 27, 2023 02:48 PM2023-04-27T14:48:52+5:302023-04-27T14:49:45+5:30

BCCI Central Contract 17 member Richa Ghosh Jemimah Rodrigues Promoted B grade Shikha Pandey Tania Bhatia out Grade A 50 Grade B 30 Grade C 10 lakh see list | BCCI Central Contract: रिचा और जेमिमा को बी ग्रेड में प्रमोशन, शिखा और तानिया बाहर, 17 महिला क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध, देखें मैच फीस

बीसीसीआई ने 17 महिला क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध दिये हैं।

googleNewsNext
Highlightsशिखा पांडे, तानिया भाटिया और लेग स्पिनर पूनम यादव को बाहर कर दिया गया है।पूनम ने मार्च 2022 के बाद से किसी भी प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।तानिया भाटिया और अरुंधति रेड्डी को भी बाहर किया गया है। 

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध की घोषणा की। पिछले साल महिला क्रिकेटरों के लिए समान वेतन का ऐलान करने वाले बीसीसीआई ने 17 महिला क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध दिये हैं। कई खिलाड़ी को झटका लगा है। तेज गेंदबाज शिखा पांडे, तानिया भाटिया और लेग स्पिनर पूनम यादव को बाहर कर दिया गया है।

पूनम ने मार्च 2022 के बाद से किसी भी प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है, जबकि शिखा ने 2021 के बाद से एकदिवसीय मैच नहीं खेला है और साथ ही टी20ई टीम से अंदर-बाहर भी रही हैं। शिखा ने पिछले चक्र में ग्रेड सी अनुबंध किया था। विकेटकीपर तानिया भाटिया और अरुंधति रेड्डी को भी बाहर किया गया है। 

युवा विकेटकीपर रिचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स को बीसीसीआई के 2022-23 सत्र के लिये केंद्रीय अनुबंध में बी ग्रेड में प्रमोशन मिला है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर अपने पहले केंद्रीय अनुबंध के साथ सीधे दूसरे वेतन ग्रेड में चली गईं। तीनों खिलाड़ी पिछले 12 महीनों में भारत के सीमित ओवरों के मुकाबलों में हिस्सा हैं और उन्हें उचित रूप से पुरस्कृत किया गया है।

ए ग्रेड वाले खिलाड़ी को मैच फीस से इतर 50 लाख, बी वाले को 30 लाख और सी श्रेणी में 10 लाख रुपये मिलते हैं। बोर्ड ने ए श्रेणी में सिर्फ कप्तान हरमनप्रीत कौर, बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरफनमौला दीप्ति शर्मा को रखा है। स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को बी श्रेणी में डाल दिया गया है।

लेग स्पिनर पूनम यादव को अनुबंध नहीं मिला है जो पिछली बार ए श्रेणी में थी। वह मार्च 2022 के बाद से भारत के लिये नहीं खेली हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे को भी करार नहीं मिला है। तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को बी श्रेणी का करार मिला है।

सूची: (Contracted Players)

ए श्रेणी: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा

बी श्रेणी: रेणुका ठाकुर, जेमिमा रौड्रिग्स, शेफाली वर्मा, रिचाा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़

सी श्रेणी: मेघना सिंह, देविका वैद्य, एस मेघना, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देयोल और यस्तिका भाटिया। 

Open in app