2023 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आने की PCB की धमकी पर अनुराग ठाकुर ने दिया करारा जवाब, कहा- भारत को...

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "सही समय का इंतजार करें। खेल की दुनिया में भारत एक बड़ी ताकत है और कोई भी देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता।"

By रुस्तम राणा | Published: November 26, 2022 08:37 PM2022-11-26T20:37:26+5:302022-11-26T20:37:26+5:30

anurag thakur hit back at ramiz raja said nobody can ignore india | 2023 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आने की PCB की धमकी पर अनुराग ठाकुर ने दिया करारा जवाब, कहा- भारत को...

2023 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आने की PCB की धमकी पर अनुराग ठाकुर ने दिया करारा जवाब, कहा- भारत को...

googleNewsNext
Highlightsपीसीबी चीफ रमीज राजा ने 2023 वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करने की दी धमकीकहा- अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आया, तो पाक टीम 2023 के WC में नहीं जाएगी भारत जवाब में ठाकुर ने कहा- खेल की दुनिया में भारत बड़ी ताकत है कोई भी देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा को करारा जवाब दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा है कि कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। दरअसल, पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने यह सुझाव देकर तूफान खड़ा कर दिया कि अगर भारत एशिया कप के लिए उनके देश की यात्रा नहीं करता है तो पाकिस्तान 2023 वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई से केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, "सही समय का इंतजार करें। खेल की दुनिया में भारत एक बड़ी ताकत है और कोई भी देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता।" वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया BCCI और PCB का फैसला है। वो जो भी फैसला लेंगे, आपस में लेंगे। 

आपको बता दें कि रमीज राजा ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि कोई भी पाकिस्तान के बिना विश्व कप नहीं देखेगा और दावा किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले साल दो बार 'बिलियन डॉलर टीम' भारत को हराया। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है, तो इसे कौन देखेगा? हमारा स्टैंड साफ है अगर भारतीय टीम यहां आती है तो हम वर्ल्ड कप के लिए जाएंगे। 

इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि भारत 2023 एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा और बीसीसीआई सचिव ने कहा था कि यह टुर्नामेंट तटस्थ स्थान पर आयोजित किया जाएगा। भारत की पाकिस्तान की आखिरी यात्रा 2008 एशिया कप में थी जबकि पाकिस्तान 2016 टी20 विश्व कप के लिए भारत आया था।
 

Open in app