IND vs NZ, 3rd T20I: सुपर ओवर में भारत की रोमांचक जीत, मैच में बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स

New Zealand vs India, 3rd T20I: जसप्रीत बुमराह के डाले सुपर ओवर में कीवी कप्तान विलियमसन ने एक छक्का और एक चौका जबकि मार्टिन गुप्टिल ने एक चौका लगाया जिससे मेजबान ने 17 रन बनाये।

By भाषा | Published: January 29, 2020 05:09 PM2020-01-29T17:09:11+5:302020-01-29T17:36:56+5:30

New Zealand vs India, 3rd T20I: Match tied (India won the super over), know about stats | IND vs NZ, 3rd T20I: सुपर ओवर में भारत की रोमांचक जीत, मैच में बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स

IND vs NZ, 3rd T20I: सुपर ओवर में भारत की रोमांचक जीत, मैच में बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स

googleNewsNext

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने इस विशेषण को चरितार्थ करते हुए सुपर ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो छक्के लगाकर भारत को तीसरे टी20 मैच में बुधवार को रोमांचक जीत और श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढत दिलाई। 

जीत के लिये 180 रन के लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी न्यूजीलैंड टीम को आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने 179 रन पर रोक दिया जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा। शमी ने 20वें ओवर में पहले केन विलियम्सन और आखिरी गेंद पर रोस टेलर को बोल्ड करके मेजबान से शर्तिया जीत छीन ली। जसप्रीत बुमराह के डाले सुपर ओवर में कीवी कप्तान विलियमसन ने एक छक्का और एक चौका जबकि मार्टिन गुप्टिल ने एक चौका लगाया जिससे मेजबान ने 17 रन बनाये।

भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल उतरे लेकिन पहली चार गेंद पर सिर्फ आठ रन बन सके। आखिरी दो गेंद पर दस रन की जरूरत थी और रोहित ने टिम साउदी पर दो गगनभेदी छक्के जड़कर भारत को जीत दिलाई। 

इससे पहले रोहित के 40 गेंद में 65 रन की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 179 रन बनाये। रोहित ने अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये। उन्होंने केएल राहुल (19 गेंद में 27 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 87 रन जोड़े। 

जवाब में विलियमसन के 48 गेंद में 95 रन (आठ चौके और छह छक्के) की मदद से न्यूजीलैंड जीत की ओर बढ गया था। विलियम्सन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट के पीछे राहुल को कैच दे बैठे। आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को एक रन की जरूरत थी लेकिन इस ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले टेलर बोल्ड हो गए। न्यूजीलैंड टीम पांच गेंद पर तीन रन नहीं बना सकी। 

इससे पहले न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी बार टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम में ब्लेयर टिकनेर की जगह स्काट कजेलेजिन को शामिल किया गया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। 

राहुल और रोहित ने आते ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की मैदान के चारों ओर धुनाई की। साउदी और हामिश बेनेट दोनों महंगे साबित हुए। साउदी को कोई विकेट भी नहीं मिल सका जबकि बेनेट ने तीन विकेट लिये।

भारत ने पहले छह ओवर में 69 रन बना डाले। रोहित ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में पूरा किया। उन्होंने बेनेट के दूसरे ओवर में 27 रन बनाये। उन्होंने तीसरी बार टी20 क्रिकेट में इतनी गेंद में अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने सबसे तेज पचासा वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 22 गेंद में लगाया था। राहुल दूसरे छोर पर कोलिन डि ग्रांडहोमे का शिकार हुए। शिवम दुबे (तीन) को तीसरे नंबर पर भेजा गया लेकिन यह प्रयोग विफल रहा। वह सात गेंद खेलने के बाद आउट हो गए और भारतीय पारी का प्रवाह भी टूटा। इस दबाव में रोहित भी बेनेट को अपना विकेट गंवा बैठे। 

भारत ने तीन ओवर में सात रन के भीतर तीन विकेट गंवाये। कप्तान विराट कोहली (27 गेंद में 38 रन) और श्रेयस अय्यर (17 रन) ने चौथे विकेट के लिये 46 रन की साझेदारी की। अय्यर का विकेट 17वें ओवर में गिरा और दो ओवर बाद कोहली भी पवेलियन लौट गए। मनीष पांडे ने 14 और रविंद्र जडेजा ने 10 रन बनाकर भारत को 170 के पार पहुंचाया।

T20I के सुपर ओवर में टिम साउदी का प्रदर्शन-
6 बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्राइस्टचर्च, 2010 (जीत)
13 बनाम श्रीलंका, पल्लेकल 2012 (हार)
19 बनाम वेस्टइंडीज, पल्लेकल 2012 (हार)
17 बनाम इंग्लैंड, ऑकलैंड 2019 (हार)
20 बनाम भारत, हैमिल्टन 2020 (हार)

भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का नतीजा-
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2008/09, न्यूजीलैंड 2-0 (2) से जीता
न्यूजीलैंड का भारत दौरा-2012, न्यूजीलैंड 1-0 (2) से जीता
न्यूजीलैंड का भारत दौरा-2017/18, भारत 2-1 (3) से जीता
भारत का न्यूजीलैंड दौरा-2018/19, भारत ने 3-0 से सीरीज कब्जाई (5)

रोहित शर्मा ने 327 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन आज से पहले वह कभी इस फॉर्मेट में सुपर ओवर के दौरान रन नहीं बना सके थे।

टी20 क्रिकेट के सुपर ओवर मे रोहित शर्मा का प्रदर्शन:
बनाम वेस्टइंडीज-ए, 2012 - 0 (1) रन आउट
बनाम गुजरात लॉयन्स, 2017 - 0* (0)
बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2019 - बल्लेबाजी नहीं की
बनाम न्यूजीलैंड, 2020 - 15* (4)

200 से कम टारगेट का पीछा करते हुए भारत का प्रदर्शन (जनवरी 2019 से अब तक)-
हार
हार
जीत
हार
हार
जीत
हार
सुपर ओवर में जीत

सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह-
4 रन बनाम गुजरात लॉयन्स, राजकोट 2017
8 रन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई 2019
17 रन बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन 2020

T20Is बतौर कप्तान सर्वाधिक रन:
1273  फाफ डु प्लेसिस
1148  केन विलियम्सन
1126  विराट कोहली
1112  महेंद्र सिंह धोनी
1013  इयॉन मोर्गन
1002  विलियम पोर्टफील्ड

बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज 10 हजारी-
सचिन तेंदुलकर - 214 पारियां
रोहित शर्मा - 219 पारियां

रोहित शर्मा के सबसे तेज अर्धशतक (T20I)-
22 बनाम वेस्टइंडीज, लॉड्रेहिल 2016
23 बनाम बांग्लादेश, राजकोट 2019
23 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई 2019
23 बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन 2020

Open in app