गैरी स्टीड का कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए बढ़ा, विश्व कप-2023 तक रहेंगे न्यूजीलैंड के हेड कोच

न्यूजीलैंड की टीम ने कोविड-19 महामारी के कारण लगभग छह महीने से कोई मैच नहीं खेला है...

By भाषा | Published: September 2, 2020 02:09 PM2020-09-02T14:09:55+5:302020-09-02T14:09:55+5:30

New Zealand extend chief coach Gary Steed contract for three years | गैरी स्टीड का कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए बढ़ा, विश्व कप-2023 तक रहेंगे न्यूजीलैंड के हेड कोच

गैरी स्टीड का कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए बढ़ा, विश्व कप-2023 तक रहेंगे न्यूजीलैंड के हेड कोच

googleNewsNext

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड का अनुबंध तीन साल के लिये बढ़ा दिया है, जिससे वह 2023 में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप तक इस पद पर बने रहेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को स्टीड का अनुबंध बढ़ाने को मंजूरी दी। इस दौरान 2021 में भारत में और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप भी खेले जाएंगे।

स्टीड को 2018 में माइक हेसन की जगह पर दो साल के लिये कोच नियुक्त किया गया था। उनके रहते हुए न्यूजीलैंड ने 2019 में विश्व कप फाइनल में जगह बनायी जो नियमित खेल और सुपर ओवर के बाद भी टाई रहा था लेकिन बाउंड्री की गिनती के बाद इंग्लैंड को चैंपियन घोषित कर दिया गया था।

Open in app