जब मुंबई इंडियंस ने खरीदा तो घर में नहीं थी बिजली, रात को मिली रसिख सलाम को जानकारी

आंतकवाद प्रभावित कुलगाम के छोटे से गांव से आने वाले रसिख पर एक मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के एक सदस्य की नजर पड़ी थी, जिसके बाद उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया गया। इसके बाद दिसंबर 2018 में हुई नीलामी में मुंबई ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 25, 2019 01:17 PM2019-03-25T13:17:04+5:302019-03-25T13:17:04+5:30

mumbai indians player Rasikh Salam is a Kashmiri who is the son of school teacher | जब मुंबई इंडियंस ने खरीदा तो घर में नहीं थी बिजली, रात को मिली रसिख सलाम को जानकारी

(Photo Courtesy: Twitter/IPL)

googleNewsNext

दायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर बन चुके हैं। 17 साल के सलाम ने 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स की ओर से पदार्पण किया। उन्होंने मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी का आगाज भी किया।

सलाम को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कैप सौंपी। वह मुंबई इंडियन्स के लिए पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले सलाम को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा था।

आंतकवाद प्रभावित कुलगाम के छोटे से गांव से आने वाले रसिख पर एक मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के एक सदस्य की नजर पड़ी थी, जिसके बाद उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया गया। इसके बाद दिसंबर 2018 में हुई नीलामी में मुंबई ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

जब रसिख को मुंबई इंडियंस के साथ जोड़ा गया, उस वक्त उनके घर पर बिजली नहीं थी। रसिख को इस बारे में जानकारी रात में मिली और इसके साथ ही रसिख के सपनों को मानों पंख लग गए। रसिख के पिता एक शिक्षक हैं।

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर परवेज रसूल इस लुभावने टूर्नामेंट में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं। वह पुणे वारियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने जम्मू-कश्मीर के मंजूर दार को चुना था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

Open in app