IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ दमदार जीत से खुश 'हिटमैन' रोहित शर्मा, जानिए मैच के बाद क्या कहा

रविवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने टेबल टॉप दिल्ली को हराकर जीत के सिलसिले को बरकार रखा है। कप्तान रोहित शर्मा टीम के खेल से खुश नजर आए।

By अमित कुमार | Published: October 12, 2020 07:44 AM2020-10-12T07:44:35+5:302020-10-12T07:44:35+5:30

Mumbai Indians captain Rohit Sharma said Such performance boosted confidence to chase any goal | IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ दमदार जीत से खुश 'हिटमैन' रोहित शर्मा, जानिए मैच के बाद क्या कहा

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 53 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश दिखे।रोहित ने कहा कि वह टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर पांच विकेट की जीत दर्ज के बाद कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने अच्छी गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 53 रन की पारी खेली। 

डि कॉक के अलावा सूर्य कुमार यादव ने भी इतने ही रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिससे टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के चार विकेट पर 162 रन के जवाब में 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश दिखे और उन्होंने कहा कि वह टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। 

रोहित ने जीत के बाद कहा, ‘‘यह काफी मायने रखती है। हम जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, वह हमें आगे बढ़ने के लिये आत्मविश्वास देता है। टूर्नामेंट के पहले हिस्से में हम जैसा खेल रहे हैं, उससे सचमुच खुश हूं। आज हमारे लिये परफेक्ट दिन था। हमने आज सबकुछ सही किया। हमने पहले अच्छी गेंदबाजी की और फिर बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि अंत में ऐसा नहीं कर पाये। हमने हमेशा ही एक जमे हुए बल्लेबाज की अंत तक रहने की अहमियत के बारे में बात की है क्योंकि वह परिस्थितियों को अच्छी तरह जान लेता है। ’’ 

रोहित ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट में लक्ष्य पीछा करना (अन्य टीमों का) इतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन हमने जैसा प्रदर्शन किया है, उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है कि हम किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। ’’ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर ने कहा, ‘‘हम 10 से 15 रन कम रह गये। अगर यह लक्ष्य 175 रन का होता तो यह काफी अलग होता। मार्कस स्टोइनिस जब रन आउट हुआ, हम वहीं चूक गये। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। हमें अपने क्षेत्ररक्षण पर भी काम करने की जरूरत है। उन्होंने हमें पछाड़ दिया। ’’ (भाषा इनपुट के साथ)

Open in app