आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, बनी टी20 क्रिकेट में ये कारनामा करने वाली पहली टीम

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया और टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली, जो अब तक कोई टीम नहीं कर पाई।

By सुमित राय | Published: April 13, 2019 05:17 PM2019-04-13T17:17:37+5:302019-04-13T17:17:37+5:30

Mumbai Indians and Rohit Sharma smash records against in IPL agaisnt Rajasthan Royals at Wankhede Stadium | आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, बनी टी20 क्रिकेट में ये कारनामा करने वाली पहली टीम

आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, बनी टी20 क्रिकेट में ये कारनामा करने वाली पहली टीम

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 27वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया और टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली, जो अब तक कोई टीम नहीं कर पाई।

मुंबई इंडियंस टी20 क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई के अलावा सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने के मामले में समरसेट है, जिसने 199 मैच खेले हैं। वहीं हैम्पशायर 194 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर, 188 मैचों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे नंबर पर है।

सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाली टीमें

टीममैच
मुंबई इंडियंस200
समरसेट199
हैम्पशायर194
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर188
कोलकाता नाइट राइडर्स187
ससेक्स187

रोहित का 100 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड

इसी के साथ रोहित शर्मा ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और 100वीं बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए मैदान पर उतरे। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई की टीम साल 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल की चैंपियन बनी है।

रोहित शर्मा की हुई इस मैच में वापसी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की राजस्थान के खिलाफ इस मैच में वापसी हुई है। रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण पंजाब के खिलाफ नहीं खेले थे। वहीं राजस्थान की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। बेन स्टोक्स को खराब तबीयत के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह पर लियाम लिविंगस्टोन को मौका दिया गया है। लिविंगस्टोन इस मैच के साथ आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं रियान पराग की जगह कृष्णप्पा गौतम की टीम में वापसी हुई है।

Open in app