महेंद्र सिंह धोनी को ये चीज बनाती है खास, खुद जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ततेंदा ताइबू ने की तारीफ

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 350 वनडे मैचों में 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं...

By भाषा | Published: June 8, 2020 08:17 PM2020-06-08T20:17:56+5:302020-06-08T20:17:56+5:30

MS Dhoni's mental toughness separates him from contemporaries, says former Zimbabwe captain Tatenda Taibu | महेंद्र सिंह धोनी को ये चीज बनाती है खास, खुद जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ततेंदा ताइबू ने की तारीफ

महेंद्र सिंह धोनी आज भी विश्व के दिग्गज विकेटकीपर माने जाते हैं।

googleNewsNext

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ततेंदा ताइबू का मानना है कि मानसिक मजबूती महेन्द्र सिंह धोनी को उनके समकक्ष खिलाड़ियों से अलग बनाती है। इस पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ‘स्पोर्ट्स रुलर यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मैंने धोनी को पहली बार तब देखा था जब वह भारत ए टीम के साथ आये थे। मुझे लगा कि कार्तिक धोनी से ज्यादा स्वाभाविक है। कार्तिक विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में अधिक स्वाभाविक लगते हैं।’’

ताइबू ने इसके बाद धोनी की तकनीकी क्षमता का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘धोनी जब विकेटकीपिंग करते हैं तब भी उनका तरीका थोड़ा अलग होता है। आमतौर पर कीपिंग के समय विकेटकीपरों की दोनों हाथों कि छोटी अंगुली एक साथ रहती है लेकिन धोनी के साथ ऐसा नहीं है। लेकिन अलग तकनीक के बाद भी वह कैच पकड़ते है और पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देते है।’’

ताइबू ने कहा कि धोनी की बल्लेबाजी के साथ भी ऐसा ही है। उनकी तकनीक अलग है लेकिन आंख-हाथ का सामंजस्य और मानसिक मजबूती कमाल की है। उन्होंने कहा, ‘‘आमतौर पर अगर आपका तरीका अलग है तो कोच बदलाव लाने के लिए कहते है लेकिन के आंकड़े सबको गलत साबित करते है।’’

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘गिलक्रिस्ट नैसर्गिक बल्लेबाज थे लेकिन नैसर्गिक विकेटकीपर नहीं थे। वह बल्लेबाजी की तुलना में विकेटकीपिंग का अभ्यास ज्यादा करते थे।’’

Open in app