जीवा धोनी का एक्सरसाइज वीडियो हुआ वायरल, बड़े-बड़े इसे करने में मान लेते हैं हार

जीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

By सुमित राय | Published: October 16, 2018 02:20 PM2018-10-16T14:20:16+5:302018-10-16T14:20:16+5:30

Ms Dhoni's daughter Ziva Dhoni workout video got Viral | जीवा धोनी का एक्सरसाइज वीडियो हुआ वायरल, बड़े-बड़े इसे करने में मान लेते हैं हार

महेंद्र सिंह धोनी के साथ जीवा। (फाइल फोटो)

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 37 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं और फिटनेस के मामले में युवा क्रिकेटर्स को भी टक्कर देते हैं। अब उन्हीं की राह पर उनकी बेटी जीवा भी चल पड़ी है। जीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

जीवा का वीडियो उनकी मां साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें जीवा 'प्लैंक पोज' करती हुई दिख रहीं हैं। प्लैंक पोज काफी कठिन एक्सरसाइज माना जाता है, जिसे करने में बड़े-बड़े लोगों का पसीना छूट जाता है, लेकिन जीवा काफी आराम से इसे कर रही हैं।

View this post on Instagram

जीवा के इस एक्सरसाइज को देखकर साक्षी भी हैरान हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इसने मुझसे कुछ समय ज्यादा करके दिखाया है और तब तक मैंने अपना फोन उठाकर इसको कैप्चर कर लिया।'

बता दें कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज शेयर होते हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।

Open in app