कोच ने की जमकर तारीफ, कहा- महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया टी20 फॉर्मेट को फेमस

लक्ष्मीपति बालाजी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप-2007 की जीत ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप को और अधिक लोकप्रिय बनाया है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2020 09:30 PM2020-05-02T21:30:40+5:302020-05-02T21:30:40+5:30

MS dhoni winning t20 wc in 2007 made format popular feels balaji | कोच ने की जमकर तारीफ, कहा- महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया टी20 फॉर्मेट को फेमस

कोच ने की जमकर तारीफ, कहा- महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया टी20 फॉर्मेट को फेमस

googleNewsNext
Highlightsधोनी की कप्तानी में साल 2007 में भारत ने जीता टी20 विश्व कप।बालाजी के मुताबिक माही की कप्तानी में इस जीत ने टी20 को बनाया लोकप्रिय।

भारतीय के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीत ने इस प्रारूप को लोकप्रिय बनाया है। बालाजी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच भी हैं, जिस टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है।

बालाजी ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, "धोनी की कप्तानी में 2007 में जीते गए टी20 विश्व कप की जीत ने टी20 प्रारूप को और अधिक लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"

बालाजी के साथ उनके टीम साथी और दोस्त हेमंग बदानी ने कहा, "पुराने दिनों की बात है जब शोएब अखतर बहुत दूर से दौड़ कर आते थे, काफी तेज गेंद फेंकते थे। लेकिन राहुल द्रविड़ उन गेंदों को आसानी से छोड़ देते थे। यह क्लासिक क्रिकेट का हिस्सा था, जोकि इन दिनों कम हो गया है।"

अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया बेस्ट कप्तान: हाल ही में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जमकर सराहा। अश्विन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान धोनी को आखिरी ओवरों का विशेषज्ञ बल्लेबाज बताया। अश्विन के मुताबिक उन्हें धोनी को गेंदबाजी करना हमेशा सबसे मुश्किल लगा है। 

इस गेंदबाज ने कहा था, ''धोनी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मैट में सबसे मुश्किल बल्लेबाज हैं। खासतौर पर वह डेथ ओवरों के विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। वह महान टी20 बल्लेबाज हैं-खासतौर पर अंतिम ओवरों में। धोनी ने रनों का पीछा करते हुए अपनी अलग ही पहचान बनाई है। धोनी भारत के बेस्ट कप्तानों में हैं। वह आईपीएल के भी बेस्ट कप्तानों में शामिल हैं।"

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। 

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app