रिटायरमेंट के बाद आर्मी से सियाचिन में पोस्टिंग चाहते हैं धोनी!

भारत को दो विश्व कप खिताब दिला चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 16, 2019 02:55 PM2019-07-16T14:55:49+5:302019-07-16T14:55:49+5:30

MS Dhoni wants tough Position in Indian Territorial Army after Retirement | रिटायरमेंट के बाद आर्मी से सियाचिन में पोस्टिंग चाहते हैं धोनी!

रिटायरमेंट के बाद आर्मी से सियाचिन में पोस्टिंग चाहते हैं धोनी!

googleNewsNext

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर इन दिनों काफी चर्चा चल रही है। एबीपी न्यूज ने धोनी के दोस्त के हवाले से ये खबर चलाई है कि माही रिटायरमेंट के बाद देश सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वह बतौर सैनक सियाचिन में पोस्टिंग चाहते हैं। सियाचिन दुनिया के सबसे दुर्गम इलाकों में से एक माना जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक धोनी यहां कुछ महीने की पोस्टिंग के लिए सेना से संपर्क कर सकते हैं। धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद पर तैनात हैं। धोनी बाकायदा पैराट्रुपर की भी ट्रेनिंग ले चुके हैं।

भारत को दो विश्व कप खिताब दिला चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। 

बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app