Happy Birthday Dhoni: माही के 38वें बर्थडे पर सचिन-सहवाग का खास ट्वीट, कई स्टार क्रिकेटरों ने किया विश, सोशल मीडिया में छाए धोनी

MS Dhoni turns 38: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के 38वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें सहवाग, सचिन समेत कई स्टार क्रिकेटरों ने किया विश

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 7, 2019 03:09 PM2019-07-07T15:09:18+5:302019-07-07T15:15:24+5:30

MS Dhoni turns 38, Sehwag, Sachin, laxman, pandya, pant wishes mahi on his birthday | Happy Birthday Dhoni: माही के 38वें बर्थडे पर सचिन-सहवाग का खास ट्वीट, कई स्टार क्रिकेटरों ने किया विश, सोशल मीडिया में छाए धोनी

एमएस धोनी के बर्थडे पर उन्हें कई स्टार क्रिकेटरों ने किया विश

googleNewsNext

एमएस धोनी रविवार (7 जुलाई) को 38 साल के हो गए और इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। ट्विटर पर धोनी को विश करने वाले संदेशों की बाढ़ सी आ गई और टॉप-6 में सिर्फ धोनी ही ट्रेंड करते रहे। 

अपने बेहतरीन कमेंट्स के लिए चर्चित धाकड़ ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के 38वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बेहद खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं।

सहवाग ने धोनी के 38वें जन्मदिन के अवसर पर लिखा, 'दुनिया में 7 महाद्वीप
एक हफ्ते में 7 दिन
इंद्रधनुष में 7 रंग
एक इंसान में 7 चक्र
शादी में सात फेरे
दुनिया में 7 आश्चर्य

सातवें महीने का सातवां दिन-क्रिकेट जगत के अजूबे का जन्मदिन, हैपी बर्थडे धोनी। ईश्वर आपको दीघार्यु दे!
 


सचिन समेत कई स्टार क्रिकेटरों ने किया विश

एमएस धोनी के 38वें जन्मदिन पर उन्हें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी विश किया। सचिन ने लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एमएस धोनी! आने वाला वर्ष शुभ हो, अगले दो मैचों के लिए ऑल द बेस्ट।' 


धोनी के बर्थडे पर आईसीसी ने भी उन्हें खास अंदाज में विश करते हुए लिखा, 'एक आदमी, अरबों भावनाएं, जीवन भर की यादें' हैपी बर्थडे एमएस धोनी।'


बीसीसीआई ने भी माही को उनके 38वें जन्मदिन पर विश करते हुए 2007 से 2019 तक चार वर्ल्ड कप में धोनी के चार अलग लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस से पूछा कि उन्हें कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा?


धोनी ने अपने 38वें जन्मदिन का जश्न पत्नी साक्षी, बेटी जीवा, और टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और केदार जाधव के साथ मनाया।

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने धोनी के साथ अपनी जिफ वाली तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया है।





धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में पूर्व क्रिकेटर भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी इस स्टार क्रिकेटर के लिए सोशल मीडिया में बधाई संदेश साझा किए। इनमें वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ और विनोद कांबली शामिल हैं। 




एक साल में चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी अपने रोल मॉडल एमएस धोनी को 38वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।


आईपीएल टीमों चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपटिल्स भी इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज को विश करने में पीछे नहीं रहे। तो वहीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और किंग्स इलेवन पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने भी एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।






एमएस धोनी ने अपने 38वें जन्मदिन से एक दिन पहले आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में विकेट के पीछे कमाल करते हुए चार शिकार किए।

इस मैच के दौरान उनकी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी वनडे में भारत के लिए सबसे सफल विकेटकीपर-गेंदबाज की जोड़ी बन गई। इन दोनों ने मिलकर 29वां शिकार लेते हुए नयन मोंगिया और वेंकटेश प्रसाद को पीछे छोड़ा।

Open in app