Video: पेंटिंग को अपना फ्यूचर नहीं बनाएंगे धोनी, जानिए क्यों बोल गए थे ऐसा

धोनी ने खुद इस बात का खंडन कर दिया है। दरअसल ये एक विज्ञापन का प्रचार था। धोनी ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह चॉकलेट बार का एड करते दिख रहे हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 22, 2019 05:51 PM2019-05-22T17:51:28+5:302019-05-22T19:07:23+5:30

ms dhoni reveals the secret behind his painting | Video: पेंटिंग को अपना फ्यूचर नहीं बनाएंगे धोनी, जानिए क्यों बोल गए थे ऐसा

Video: पेंटिंग को अपना फ्यूचर नहीं बनाएंगे धोनी, जानिए क्यों बोल गए थे ऐसा

googleNewsNext

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें धोनी बता रहे थे कि वह रिटायरमेंट के बाद पेंटिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस वीडियो में धोनी ने कुछ पेंटिंग भी दिखाई थीं।

हालांकि अब धोनी ने खुद इस बात का खंडन कर दिया है। दरअसल ये एक विज्ञापन का प्रचार था। धोनी ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह चॉकलेट बार का एड करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में धोनी ने कहते हैं, "मैं और पेंटिंग कोई चांस ही नहीं। मुझे बहुत भूख लगी थी। तो वो फैसला भूख में लिया गया फैसला था।"



इसके बाद वे पेंटिंग की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए बोले "मैं अपने इस स्नीकर्स की कसम खता हूं। आज से सिर्फ टूथ ब्रश और हेयर ब्रश, नो पेंट ब्रश। लेकिन वो लोग जिन्हें सच में मेरी पेंटिंग पसंद आई। वो लोग या तो मुझे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। या फिर आप लोग भी मेरी तरह बहुत ज्यादा भूखे हैं। तो अगली बार भूख लगने पर स्नीकर्स खाओ।"

टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसने विश्व कप में हिस्सा लेना है। धोनी के करियर पर नजर डालें, तो ये विकेटकीपर-बल्लेबाज 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुका है। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 341 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 82 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10500 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 71 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app