'महेंद्र सिंह धोनी का सर्वश्रेष्ठ वक्त अब गुजर चुका है, फिटनेस भी पहले जैसी नहीं रही'

पूर्व भारतीय ऑल राउंडर रोजर बिन्नी को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी को अब युवा पीढ़ी को मौका देना चाहिए...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 1, 2020 10:23 AM2020-08-01T10:23:13+5:302020-08-01T10:34:59+5:30

MS Dhoni past his best, has lost a bit of fitness: Former Team India all-rounder ahead of IPL 13 | 'महेंद्र सिंह धोनी का सर्वश्रेष्ठ वक्त अब गुजर चुका है, फिटनेस भी पहले जैसी नहीं रही'

'महेंद्र सिंह धोनी का सर्वश्रेष्ठ वक्त अब गुजर चुका है, फिटनेस भी पहले जैसी नहीं रही'

googleNewsNext
Highlightsमहेंद्र सिंह धोनी का बेस्ट अब गुजर चुका है: रोजर बिन्नी।रोजर बिन्नी बोले- धोनी फिटनेस भी हुई कम।भारत को अपनी कप्तानी में दो विश्व कप खिताब जिता चुके धोनी।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी का बेस्ट अब गुजर चुका है। पूर्व बीसीसीआई सिलेक्टर का कहना है कि माही की फिटनेस में भी अब गिरावट आ गई है।

धोनी का बेस्ट देख चुके हैं हम: रोजर बिन्नी 

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए रोजर बिन्नी ने कहा, "बीते कुछ सीजन से धोनी को देखकर लगता है कि उनका सर्वश्रेष्ठ वक्त अब बीत चुका है। मुझे लगता है कि अपनी समझ और ताकत के दम पर धोनी जो हारा हुआ मैच जिता देते थे वह समय अब गुजर गया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की उनकी खूबी भी अब पहले जैसी नहीं रही।"

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, "धोनी की फिटनेस भी अब पहले जैसी नहीं रही और कई युवा खिलाड़ी भी इस सिस्टम में आ रहे हैं। सही मायनों में उनका बेस्ट गुजर चुका है और इसका सही फैसला करने वाले वह खुद होंगे।"

महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर एक नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं।

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

सितंबर में महेंद्र सिंह धोनी करेंगे मैदान पर वापसी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच विश्व कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद फैंस को मार्च में आईपीएल के साथ धोनी के मैदान पर वापसी की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना के चलते ये संभव नहीं हो सका। हालांकि अब 19 सिंतबर से दुबई में आईपीएल का आयोजन होने जा रहा है। धोनी वहां चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

Open in app