IPL 2021: मैच से पहले नेट पर धोनी कर रहे धमाकेदार बल्लेबाजी, छक्कों की लगाई झड़ी, वीडियो वायरल

Ms Dhoni Hitting Long Sixes: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स से फैंस को इस साल काफी उम्मीदें होगी। चेन्नई की टीम में इस साल कुछ बदलाव भी हुए हैं।

By अमित कुमार | Published: April 5, 2021 05:38 PM2021-04-05T17:38:50+5:302021-04-05T17:38:50+5:30

Ms Dhoni Hitting Long Sixes In Chennai Super Kings Net Session Ahead Of Ipl 2021 | IPL 2021: मैच से पहले नेट पर धोनी कर रहे धमाकेदार बल्लेबाजी, छक्कों की लगाई झड़ी, वीडियो वायरल

प्रैक्टिस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsमहेंद्र धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल खेला था। धोनी चेन्नई को इस सीजन चौथी बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाना चाहेंगे।हालांकि, धोनी के लिए यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Ms Dhoni Hitting Long Sixes: पिछले सीजन बुरी तरह से फ्लॉप रहने वाली चेन्नइ सुपर किंग्स इस साल धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट पर जमकर रन बरसा रहे हैं। क्रिकेट से दूर रहने वाले धोनी लगातार सिक्स जड़ रहे हैं। धोनी के शॉट्स को देखकर लगता ही नहीं वह अब क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएसके कप्तान एमएस धोनी नेट्स में लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी की टीम पिछले साल प्वाइंट्स टेबल पर सातवें नंबर पर रही थी। ऐसे में धोनी इस सीजन अपने प्रदर्शन के साथ-साथ टीम के प्रदर्शन में भी सुधार लाना चाहेंगे। लेकिन धोनी के लिए यह काम आसान नहीं होगा। 

चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम की कोशिश इस बार भी चैंपियन बनने का होगी। आईपीएल में चेन्नई ने अब तक 10 बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। जबकि, 8 बार उसने फाइनल में खेलने का मौका मिला है। पिछला सीजन टीम के लिए खराब गुजरा था और वह प्लेऑफ की रेस से सबसे पहले बार होने वाली टीम बन गई थी।

Open in app