सौरव गांगुली बोले, हर बड़े खिलाड़ी को लेना होता है संन्यास, टीम इंडिया को धोनी के बगैर खेलने की आदत डालनी होगी

‘‘हर बड़े खिलाड़ी को संन्यास लेना होता है। यही खेल है। फुटबॉल में माराडोना को भी संन्यास लेना पड़ा। तेंदुलकर, लारा, ब्रैंडमेन सभी को खेल को अलविदा कहना पड़ा। ऐसा ही होता आया है।’’

By भाषा | Published: August 26, 2019 10:39 PM2019-08-26T22:39:51+5:302019-08-26T22:39:51+5:30

MS Dhoni has to evaluate where he stands: Sourav Ganguly to India Today | सौरव गांगुली बोले, हर बड़े खिलाड़ी को लेना होता है संन्यास, टीम इंडिया को धोनी के बगैर खेलने की आदत डालनी होगी

सौरव गांगुली बोले, हर बड़े खिलाड़ी को लेना होता है संन्यास, टीम इंडिया को धोनी के बगैर खेलने की आदत डालनी होगी

googleNewsNext

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी के बगैर खेलने की आदत डालनी होगी क्योंकि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान हमेशा नहीं खेलेंगे। गांगुली ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा ,‘‘भारतीय क्रिकेट को इसकी आदत डालनी होगी कि धोनी लंबे समय तक नहीं खेलेंगे । मेरा मानना है कि यह फैसला धोनी को ही लेना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर बड़े खिलाड़ी को संन्यास लेना होता है। यही खेल है। फुटबॉल में माराडोना को भी संन्यास लेना पड़ा। तेंदुलकर, लारा, ब्रैंडमेन सभी को खेल को अलविदा कहना पड़ा। ऐसा ही होता आया है।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि अंतिम फैसला धोनी को ही लेना है।

Open in app