धोनी ने साक्षी और जीवा के साथ मनाया अपना 38वां जन्मदिन, तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल

MS Dhoni turns 38: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने 38वें जन्मदिन का जश्न पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ लीड्स में मनाया, देखें तस्वरीं और वीडियो

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 7, 2019 10:13 AM2019-07-07T10:13:57+5:302019-07-07T10:13:57+5:30

MS Dhoni celebrates 38th birthday with wife Sakshi, daughter Ziva, Kedar Jadhav and Hardik Pandya, see pics, video | धोनी ने साक्षी और जीवा के साथ मनाया अपना 38वां जन्मदिन, तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल

धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मनाया अपने 38वें जन्मदिन का जश्न

googleNewsNext

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने रविवार (7 जुलाई) को अपना 38वां जन्मदिन पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और टीम के साथी खिलाड़ियों केदार जाधव और हार्दिक पंड्या के साथ मनाया। 

धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। 

इस वीडियो धोनी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में बेटी जीवा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। 

वहीं उनके चेहरे पर केक लगी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 

धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें जीवा सिंह धोनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की गई हैं। 

एमएस धोनी ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले रचा इतिहास

1 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे और भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी ने अपने 38वें जन्मदिन से एक दिन पहले शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के मैच में विकेट के पीछे कमाल दिखाया और चार शिकार किए। 

इसके साथ ही धोनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी वनडे इतिहास में सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर-गेंदबाज की जोड़ी बन गई। इन दोनों ने मिलकर 29वां शिकार करते हुए नयन मोंगिया-वेंटकेश प्रसाद की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  

Open in app