सलमान की फिल्म Race 3 देखने पत्नी के साथ पहुंचे धोनी, देखें कैसा था उनका रिएक्शन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से ब्रेक के बाद सलामान खान की फिल्म 'रेस 3' देखने के लिए पत्नी साक्षी सिंह धोनी के साथ पहुंचे।

By सुमित राय | Published: June 13, 2018 03:43 PM2018-06-13T15:43:16+5:302018-06-13T15:43:16+5:30

MS Dhoni and Sakshi watch Race 3 in Special Screening | सलमान की फिल्म Race 3 देखने पत्नी के साथ पहुंचे धोनी, देखें कैसा था उनका रिएक्शन

सलमान की फिल्म Race 3 देखने पत्नी के साथ पहुंचे धोनी, देखें कैसा था उनका रिएक्शन

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से ब्रेक के बाद सलामान खान की फिल्म 'रेस 3' देखने के लिए पत्नी साक्षी सिंह धोनी के साथ पहुंचे। सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेस 3 इस शुक्रवार यानी 15 जून को रिलीज हो रही है। मंगलवार रात फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, इसमें कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा ध्यान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी ने खींचा।

स्क्रीनिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। धोनी की उनकी पत्नी के साथ की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। मूवी देखने के बाद साक्षी धोनी ने काफी क्यूट एक्सप्रेशन्स दिए।

बता दें कि जब सलमान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज हुई थी, तब भी महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे थे। हाल ही में 'दस का दम' के सेट पर भी सलमान ने धोनी की जमकर तारीफ की थी और बताया था कि उनके पिता सलीम खान भी इस महान क्रिकेटर के मुरीदों में शामिल हैं।

सलमान की फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर धोनी ब्लू जींस और सफेद टी-शर्ट में नजर आए। वहीं साक्षी ऑरेंज कलर की वन पीस ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं। धोनी सलमान के खास दोस्तों में गिने जाते हैं और कई बार यह दोनों सितारे साथ नजर आये हैं।

Open in app