जब जीवा ने पूछा रणवीर सिंह ने क्यों पहना है मेरा चश्मा, धोनी ने शेयर किया मजेदार किस्सा

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें रणवीर सिंह और जीवा दोनों एक जैसे चश्में में नजर आ रहे हैं।

By सुमित राय | Published: October 8, 2019 08:50 AM2019-10-08T08:50:17+5:302019-10-08T08:50:17+5:30

MS Dhoni amused when Ziva Dhoni saw Ranveer Singh Wearing same Glasses | जब जीवा ने पूछा रणवीर सिंह ने क्यों पहना है मेरा चश्मा, धोनी ने शेयर किया मजेदार किस्सा

जीवा और रणवीर सिंह एक जैसे सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं।

googleNewsNext
Highlightsजीवा एक बार फिर रणवीर सिंह के चश्मे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर और जीवा दोनों एक जैसे चश्में में नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा (Ziva) सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहती है। अब जीवा एक बार फिर रणवीर सिंह के चश्मे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें रणवीर सिंह और जीवा दोनों एक जैसे चश्में में नजर आ रहे हैं।

धोनी ने फोटो के साथ एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब जीवा रणवीर सिंह से मिलेगी तो सबसे पहले वह क्या कहेगी। धोनी ने फोटो के साथ लिखा, 'जीवा को लगता है कि उन्होंने (रणवीर) ने उसका चश्मा क्यो पहना है। इसके बाद वह अपना चश्मा ढूंढ़ने के लिए सीढ़ियों से ऊपर जाती है और मिलने पर कहती है कि मेरे ग्लासेस मेरे साथ है।'

धोनी ने आगे लिखा, 'आजकल के बच्चे बिल्कुल अलग हैं, जो साढ़े चार साल की उम्र में अपनी चीजें पहचान लेते हैं और मैं अब भी नहीं पहचान पाता हूं कि मेरे पास भी बिल्कुल वैसे ही सनग्लासेस हैं। अगली बार जब वह रणवीर (Ranveer Singh) से मिलेगी तो मुझे पूरा यकीन है कि वह जरूर कहेगी कि मेरे पास भी उनकी तरह सनग्लासेस है।'

बता दें कि एमएस धोनी इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा तेज थी, लेकिन उन्होंने संन्यास नहीं लिया और क्रिकेट से ब्रेक लेकर आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने का फैसला किया। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद अब धोनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं।

Open in app