धोनी-साक्षी की शादी की 10वीं सालगिरह, जानें कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात, धोनी ने किया था पहला मैसेज, हैरान रह गई थीं साक्षी

Dhoni--Sakshi 10th wedding anniversary: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 04 जुलाई को अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे है, जानें कैसे हुई थी साक्षी से उनकी पहली मुलाकात

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 4, 2020 02:11 PM2020-07-04T14:11:38+5:302020-07-04T14:25:45+5:30

MS Dhoni 10th wedding anniversary: How did Dhoni and Sakshi meet for the first time | धोनी-साक्षी की शादी की 10वीं सालगिरह, जानें कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात, धोनी ने किया था पहला मैसेज, हैरान रह गई थीं साक्षी

धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को की थी शादी (Instagram)

googleNewsNext
Highlightsएमएस धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात 2008 में कोलकाता के एक होटल में हुई थीएमएस धोनी और साक्षी सिंह रावत 04 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में शामिल एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी आज अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं। माही के जन्मदिन से तीन दिन पहले 04 जुलाई 2010 को धोनी और साक्षी विवाह के बंधन में बंधे थे। बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में दिखाया गया है कि इन दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी, लेकिन फिल्म में जो दिखाया गया है सच्चाई उससे थोड़ी अलग है।

कहा जा सकता है कि ये किस्मत थी जिसने धोनी को साक्षी सिंह रावत से मिलवाया था। बात नवंबर-दिसंबर 2007 की है, जब धोनी और साक्षी की पहली मुकाता कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई थी। 

कैसे हुई थी धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात?

इन दोनों की मुलाकात के पीछे धोनी के मैनेजर युधाजीत दत्ता का बड़ा योगदान था, जो साक्षी के भी दोस्त थे। साक्षी उस समय होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं।

भारतीय टीम जिसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना था, उसी होटल में रुकी थी। जब दत्ता धोनी से मिलने गए तो उन्होंने साक्षी को भी साथ आने को कहा। धोनी ने साक्षी और दत्ता दोनों से मुलाकात की लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज की अपनी भविष्य की पत्नी के साथ पहली मुलाकात ज्यादा देर नहीं चली।

धोनी-साक्षी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी (Instagram)
धोनी-साक्षी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी (Instagram)

बाद में धोनी ने दत्ता से साक्षी का फोन नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षी को इस पर यकीन ही नहीं हुआ की इतना फेमस क्रिकेटर उन्हें मैसेज कर रहा है। 

ये इस भविष्य के कपल के लिए दोस्ती की शुरुआत थी। इन दोनों ने मार्च 2008 में डेटिंग शुरू की थी। साक्षी उसी साल मुंबई में हुई धोनी की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुई थीं।

इसके दो साल बाद 2010 में धोनी और साक्षी ने एकदूसरे से शादी कर ली। इस कपल को 2015 में एक बेटी हुई, जिसका नाम जीवा है।

साक्षी ने खुद सुनाया था धोनी से पहली मुलाकात का किस्सा

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान साक्षी ने धोनी से हुई पहली मुलाकात का खुलासा किया था।

साक्षी ने कहा, 'फिल्मों में आपको पता है कि कैसे होता है। डारेक्टर क्रिएटिवी और दर्शकों पर पकड़ बनाने के नाम पर छूट लेते हैं। मैं उनसे पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिेए मिली थी, और ये ताज में मेरी इंटर्नशिप का आखिरी दिन था, और वह (धोनी) मुझे बहुत ही नियमित लड़के और बहुत सामान्य लगे थे।'

धोनी-साक्षी की बेटी <a href='https://www.lokmatnews.in/topics/ziva/'>जीवा</a> का जन्म 2015 में हुआ था (Instagram)
धोनी-साक्षी की बेटी जीवा का जन्म 2015 में हुआ था (Instagram)

साक्षी ने कहा, 'उन दिनों मैं क्रिकेट को इतना नहीं फॉलो करती थी। निश्चित तौर पर मैं सचिन तेंदुलकर, द्रविड़, सौरव गांगुली को जानती थी। मैं इन सभी खिलाड़ियों को जानती थी। लेकिन मैं इतना जानती थी कि एक पहाड़ी खिलाड़ी गै। उसके लंबे बाल हैं और वह भारी भरकम है। मेरी मां उनकी फैन थी और जब मैं उनसे मिली तो मां को बताया कि उनके लंबे बाल नहीं है बल्कि छोटे बाल हैं।'

वहीं फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक, इस कपल की मुलाकात भारत-पाकिस्तान सीरीज के दौरान होटल में हुई थी लेकिन साक्षी को पता नहीं था कि धोनी कौन हैं। लेकिन धोनी-साक्षी की लव स्टोरी इससे थोड़ी अलग थी।

Open in app