ये हैं आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में से 7 भारतीय

आईपीएल के अब तक बाहर सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वालों में टॉप-10 में से 7 भारतीय हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 17, 2020 01:46 PM2020-09-17T13:46:42+5:302020-09-17T13:57:17+5:30

Most Runs in Indian Premier League History | List of Highest Run Scorers in IPL | ये हैं आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में से 7 भारतीय

विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल इतिहास में विराट कोहली ने बनाए सर्वाधिक रन।टॉप-10 में से 7 भारतीय।डेविड वॉर्नर शीर्ष विदेशी बल्लेबाज।

Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग के पहले 12 सीजन में कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। खास बात ये है कि टॉप-10 की लिस्ट में 7 बल्लेबाज भारतीय हैं, वहीं टॉप-3 खिलाड़ी इंडियन ही हैं।

कोहली नंबर-1, अब तक बना चुके 5412 रन

कोहली ने 169 पारियों में 26 बार नाबाद रहते हुए कुल 5412 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं दूसरे स्थान पर सुरेश रैना (5368) हैं। हालांकि इस सीजन उन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है।

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट पहले, जबकि रोहित तीसरे पायदान पर हैं।
सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट पहले, जबकि रोहित तीसरे पायदान पर हैं।

डेविड वॉर्नर टॉप विदेशी खिलाड़ी

रोहित शर्मा 4898 रन बनाकर तीसरे पायदान पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर (7706 रन) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं। वॉर्नर ने इस लीग में 4 सेंचुरी और 44 फिफ्टी भी जड़ी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने सर्वाधिक 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:

1) विराट कोहली - 5412 रन (169 पारियां)
2) सुरेश रैना - 5368 रन (189 पारियां)
3) रोहित शर्मा - 4898 रन (183 पारियां)
4) डेविड वॉर्नर - 4706 रन (126 पारियां)
5) शिखर धवन - 4579 रन (158 पारियां)
6) क्रिस गेल - 4484 रन (124 रन)
7) महेंद्र सिंह धोनी - 4432 रन (170 रन)
8) रॉबिन उथप्पा - 4411 रन (170 पारियां)
9) एबी डीविलियर्स 4395 रन (142 पारियां)
10) गौतम गंभीर - 4217 रन (152 पारियां)

डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।
डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।

भारतीयों में विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर  ने इस लीग में अपना जलवा बिखेरा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी 170 पारियों में 65 बार नाबाद रहते हुए 23 फिफ्टी की मदद से 4432 रन बनाकर सातवें स्थान पर हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया है।

Open in app