#Metoo में फंसे अर्जुन रणतुंगा, भारतीय एयर होस्टेस ने लगाए गंभीर आरोप, लिखी हैरान करने वाली बात

अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका के महानतम क्रिकेटरों में शुमार रहे हैं। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने पहली बार 1996 में वर्ल्ड कप जीता था।

By विनीत कुमार | Published: October 10, 2018 08:39 PM2018-10-10T20:39:33+5:302018-10-10T20:39:33+5:30

me too indian air hostess claims arjuna ranatunga sexulally assaulted her in mumbai hotel | #Metoo में फंसे अर्जुन रणतुंगा, भारतीय एयर होस्टेस ने लगाए गंभीर आरोप, लिखी हैरान करने वाली बात

अर्जुन रणतुंगा (फाइल फोटो)

googleNewsNext

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से जारी #Metoo कैंपेन के लपेटे में अब श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा भी आ गये हैं। भारत की एक एयर होस्टेस ने श्रीलंका को पहली बार वर्ल्ड कप जीताने वाले रणतुंगा पर मुंबई के एक होटल में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाये हैं। 

महिला ने अपन साथ घटी पूरी घटना को एक फेसबुक पोस्ट के जरिये जाहिर किया है। साथ ही महिला ने आरोप लगाये हैं कि जब उसने इस बात की शिकायत की तो होटल के स्टाफ ने उसे निजी मसला बताकर कोई भी मदद देने से इंकार कर दिया।

महिला ने लिखा है कि रणतुंगा (फिलहाल श्रीलंका में मंत्री) ने उसके कमर को पकड़ा और फिर ब्रेस्ट पर भी हाथ डाले। महिला के अनुसार इसके बाद उसने रणतुंगा के पैरों पर लात मारकर खुद को गिरफ्त से छुड़ाया और फिर कमरे से बाहर की ओर दौड़ी।

महिला के अनुसार, 'मेरी एक सहकर्मी ने कुछ भारतीय और श्रीलंका के क्रिकेटरों को होटल की लिफ्ट के पास देखा और ऑटोग्राफ के लिए उनसे उनके रूम में मिलने का फैसला किया। मैं उसकी सुरक्षा के लिहाज से उसके साथ गई। हमे ड्रिक्स के लिए पूछा गया लेकिन हममे मना कर दिया। वे सात थे और हम दो। उन्होंने दरवाजे की छिटकनी लगा दी। मेरे अंदर घबराहट बढ़ती जा रही थी और मैंने अपनी सहकर्मी से जल्दी वहां से निकलने को कहा।  हालांकि, मेरी दोस्त एक भारतीय क्रिकेटर के साथ पूल की ओर चली गई। मेरे अकेले होते ही रणतुंगा ने तब मेरी कमर को पकड़ा और उसके हाथ मेरे ब्रेस्ट तक चले गये। मैं डर के कारण जोर से चिल्लाई और कमरे से बाहर भागी।' 

बता दें कि रणतुंगा श्रीलंका के महानतम क्रिकेटरों में शुमार रहे हैं। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने पहली बार 1996 में वर्ल्ड कप जीता था। रणतुंगा के नाम 93 टेस्ट मैचों में 5105 रन जबकि 269 वनडे मैचों में 7456 रन हैं।

Open in app