Ind A vs SA A: मार्कराम और मुल्डर के शतकों से दक्षिण अफ्रीका ए ने की वापसी, भारतीय टीम को 31 रनों की बढ़त

भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 14 रन बनाये हैं और उसकी बढ़त अब 31 रन की हो गयी है।

By भाषा | Published: September 19, 2019 10:05 PM2019-09-19T22:05:15+5:302019-09-19T22:05:15+5:30

Markram and Mulder Score Tons as South Africa A Fight Back Against India A | Ind A vs SA A: मार्कराम और मुल्डर के शतकों से दक्षिण अफ्रीका ए ने की वापसी, भारतीय टीम को 31 रनों की बढ़त

Ind A vs SA A: मार्कराम और मुल्डर के शतकों से दक्षिण अफ्रीका ए ने की वापसी, भारतीय टीम को 31 रनों की बढ़त

googleNewsNext
Highlightsक्षिण अफ्रीका ‘ए’ ने भारत ‘ए’ के खिलाफ तीसरे दिन गुरुवार को 400 रन बनाये। मार्कराम ने 161 रन की लाजवाब पारी खेली, जबकि मुल्डर ने नाबाद 131 रन बनाये।

मैसुरु, 19 सितंबर। कप्तान एडेन मार्कराम और वियान मुल्डर के शानदार शतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ ने भारत ‘ए’ के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को 400 रन बनाये। मार्कराम ने 161 रन की लाजवाब पारी खेलकर भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये खुद को तैयार किया जबकि मुल्डर ने नाबाद 131 रन बनाये जो उनका प्रथम श्रेणी मैचों में चौथा शतक है।

दोनों ने छठे विकेट के लिये 155 रन जोड़कर टीम को पांच विकेट पर 142 रन के मुश्किल दौर से उबारा। भारत ‘ए’ ने पहली पारी में 417 रन बनाये थे और इस तरह से उसे 17 रन की बढ़त हासिल हुई। भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 14 रन बनाये हैं और उसकी बढ़त अब 31 रन की हो गयी है।

खराब रोशनी के कारण दिन का खेल 25 ओवर पहले ही समाप्त कर दिया गया। स्टंप उखड़ने के समय प्रियांक पांचाल नौ और अभिमन्यु ईश्वरन पांच रन पर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सुबह पांच विकेट पर 159 रन के स्कोर आगे खेलना शुरू किया।

मार्कराम और मुल्डर ने टीम को शानदार वापसी दिलायी। लंबे कद के मार्कराम ने भारत ‘ए’ के तेज गेंदबाजों और तीनों स्पिनरों का डटकर सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में 263 गेंदों का सामना किया तथा 20 चौके और दो छक्के लगाये। मार्कराम और मुल्डर के बीच शानदार साझेदारी से भारत की दक्षिण अफ्रीकी टीम को जल्दी आउट करने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

मार्कराम की पारी का अंत 87वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने किया। उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज को बोल्ड किया। मुल्डर ने आक्रमण और रक्षण का अच्छा नमूना पेश किया। उन्होंने वर्नोन फिलैंडर (21) के साथ सातवें विकेट के लिये 59 और डेन पीट (11) के साथ आठवें विकेट के लिये 39 रन जोड़े।

शिवम दुबे ने फिलैंडर को करूण नायर के हाथों कैच कराया जबकि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पीट और लुथो सिपामला (शून्य) के विकेट लिये। कुलदीप ने 121 रन देकर चार जबकि शाहबाज नदीम ने 76 रन देकर तीन विकेट लिये। मुल्डर ने अपनी पारी में 230 गेंदें खेली तथा 17 चौके और एक छक्का लगाया।

Open in app