श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: बम धमाकों में 215 लोगों की मौत, इस क्रिकेटर ने दिया भावुक कर देने वाला संदेश

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 21, 2019 07:46 PM2019-04-21T19:46:21+5:302019-04-21T19:46:21+5:30

Mahela Jayawardene appeals Sri Lanka to stay calm and united | श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: बम धमाकों में 215 लोगों की मौत, इस क्रिकेटर ने दिया भावुक कर देने वाला संदेश

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: बम धमाकों में 215 लोगों की मौत, इस क्रिकेटर ने दिया भावुक कर देने वाला संदेश

googleNewsNext

श्रीलंका 21 अप्रैल को कई सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल उठा। ईस्टर के मौके पर लोग चर्चों में प्रार्थना के लिए जुटे थे। तीन चर्च और उतने ही होटल सहित कुल 8 धमाके हुए हैं। इन धमाकों में अब तक कुल 215 लोग मारे गए हैं, जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए हैं।

इन धमाकों के बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट माहेला जयवर्धन ने भावुक संदेश दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- "10 सालों की शांतिक के बाद एक बार फिर बेगुनाहों पर अमानवीय हमला। यह समय एकजुट और शांत रहने का है।" इन धमाकों के साथ ही लिट्टे के साथ खूनी संघर्ष के खत्म होने के बाद करीब एक दशक से जारी शांति भी भंग हुई है।


पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेखरा ने बताया कि द्विपीय राष्ट्र में हुए सबसे खतरनाक हमलों में से एक, ये विस्फोट स्थानीय समयानुसार पौने नौ बजे ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी चर्च, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च में हुए। वहीं अन्य तीन विस्फोट पांच सितारा होटलों - शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुए। अधिकारियों के मुताबिक सिनामोन ग्रांड होटल के रेस्तरां में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा दिया।

श्रीलंका के आर्थिक सुधार एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री हर्षा डी सेल्वा ने बताया कि धमाकों में विदेशी नागरिकों सहित कई लोग हताहत हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आठ धमाकों के बाद मरने वालों का आंकड़ा 215 है, जबकि इन धमाकों में 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों में दो चीनी नागरिकों समेत कम से कम 11 विदेशी भी मारे गए हैं। मृतकों में अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिक भी हैं। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के प्रवक्ता डॉक्टर समिंदि समराकून ने बताया कि 300 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बट्टिकलोवा अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर कलानिधि गणेशालिंघम ने बताया कि सेंट माइकल चर्च के 100 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक धमाकों में घायल हुए लोगों में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, मोरक्को और बांग्लादेश के नागरिक भी बताए जा रहे हैं।

पुलिस प्रवक्ता रुवन गुनासेकरा ने कहा कि बाद में, राजधानी के दक्षिणी उपनगर में कोलंबो चिड़ियाघर के पास एक शक्तिशाली धमाका हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस की एक टीम ओरुगोदावट्टा क्षेत्र के एक घर में जब जांच के लिए गई तो वहां मौजूद एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस विस्फोट में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। रविवार को यहां आठ विस्फोट हो चुके हैं। स्थानीय टीवी की खबरों के मुताबिक चिड़ियाघर के पास हुए धमाके के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Open in app